कुली बनकर सामान ढोया... फिर बस कंडक्टर बन दर-दर की खाई ठोकरें! आज करोड़ों में खेलता है ये बच्चा, क्या पहचाना?

किसी एक्टर या फिर सुपरस्टार को भगवान का दर्जा मिलना कोई मजाक नहीं है। अगर लोग किसी एक्टर को सिर पर चढ़ाते हैं तो उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। टीवी के राम अरुण गोविल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उन्हें लोग स्वयं भगवान मानते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने रामायण में श्रीराम का रोल निभाया था। मगर आज हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, उनके लिए लोगों का दीवानापन ठीक वैसा ही है, जैसा कि किसी भक्त का अपने भगवान के प्रति। लोग इस एक्टर को भगवान मानते हैं। यहां तक कि जन्मदिन या फिर किसी खास मौके पर इस एक्टर के बाकायदा पूजा जाता है।

एक ऐसा एक्टर, जिसने अपनी ऐसी पहचान बनाई जो शायद कोई कभी ना बना सका। एक्टर की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमाघरों में लोग पूजा अर्चना करते हैं। शायद ही किसी एक्टर का इतना ज्यादा क्रेज पहले देखने को मिला हो। जी हां! हम बात कर रहे हैं बचपन से जवानी तक स्ट्रगल भरी जिंदगी जीने वाले रजनीकांत की।

South Superstar

रजनीकांत सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं। लोग उन्हें एक इंसान नहीं बल्कि भगवान मानते हैं। एक्टर की कोई फिल्म रिलीज बाद में होती है मगर फिल्म का क्रेज लोगों में पहले ही देखने को मिल जाता है। हो भी कैसे ना, रजनीकांत की पर्सनैलिटी ही कुछ ऐसी है।

आज हम बात करते हैं, रजनीकांत के उन दिनों के बारे में, जिन्होंने उन्हें आज लोगों के बीच एक सुपरस्टार बनाया।आज भले ही रजनीकांत को लोग सुपरस्टार कहते हैं। मगर एक वक्त था, जब उन्होंने दर दर की ठोकरें खाई थीं। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। मगर परिवार काफी गरीब था। ऐसे में इस शौक के बीच हमेशा गरीबी आड़े आई।

इसके बाद परिवार का गुजर बसर करने के लिए रजनीकांत कुली बन गए और फिर उसके बाद उन्होंने कंडक्टर की नौकरी पकड़ ली। रजनीकांत खुद को काफी पॉजिटिव रखते थे। उन्हें कहीं ना कहीं यकीन था कि एक दिन वे दुनिया को मुट्ठी में कर लेंगे।

इसके बाद कंडक्टर का ही काम करते हुए रजनीकांत की मुलाकात डायरेकट्र के बालचंद्र से हुई। वे रजनीकांत से इस कदर इंप्रेस हुए कि उन्हें फिल्म अपूर्वा रागनगाल के लिए साइन किया।

मगर एक्टर इससे खास पहचान नहीं हासिल कर सके। एक्टर की किस्मत अमिताभ की फिल्म डॉन से पूरी तरह चमकी। साउथ में जब इसका रीमेक बनाया तो इसे बिल्ला नाम दिया गया। इसमें रजनीकांत लीड रोल में थे। फिल्म ने अपना जादू ऐसा चलाया कि ये सुपर-डुपर हिट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+