'भूल भुलैया 2' के टाइटल ट्रैक पर थिएटर में झूम उठे फैंस, वीडियो हुआ वायरल
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 में जिग-जैग स्टेप सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही उनके कुछ फैंस ने उनके इन स्टेप्स को सिनेमाघरों में कॉपी किया जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
मुंबई, 26 मई: एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बता दें कि, ये फिल्म 20 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मात्र 6 दिन के अंदर फिल्म में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। अब इस बीच कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर की। जिसमें फैंस सिनेमाघर में उनके जिग-जैग स्टेप को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।

टाइटल ट्रैक पर झूम उठे फैंस
एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हुई थी। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। गाने में कार्तिक के जिग-जैग स्टेप सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें फैंस इस टाइटल ट्रैक पर सिनेमाघर में झूमते नजर आए।
वीडियो पर कार्तिक का रिएक्शन
बात करें इस वीडियो की तो, इसमें दो महिलाएं कार्तिक के डांस स्टेप को पूरा कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि दोनों ने काफी अच्छा से कार्तिक के स्टेप को कॉपी किया है। ये वीडियो तब का है जब फिल्म खत्म होने के बाद सिनेमाघर में सबसे आखिरी में टाइटल ट्रैक बजाया जाता है। कार्तिक आर्यन ने महिलाओं की इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने महिलाओं की तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा- "इसे मार डाला।" उन्होंने डांस का एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लव यू दोस्तों।"

भूल भुलैया के टाइटल ट्रैक का बना रिमेक
बता दें कि, साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक का रीमेक किया गया है। इसकी बीट्स की बात करें तो लगभग एक जैसी हैं।

फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की तो फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए अब तक सिर्फ 6 दिन हुए हैं और 6 दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications