बिग बॉस के इस मशहूर कंटेस्टेंट के साथ फैन ने की ऐसी हरकत, जबरदस्ती गाड़ी में घुसा और फिर..., सामने आया VIDEO
बिग बॉस 17 में इस बार जीत तो मुनव्वर की हुई मगर एक और कंटेस्टेंट था, जिसने अपनी सादगी और परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों को जीत लिया। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अभिषेक सिंह थे। अभिषेक ने जिस कदर खामोश रहकर उन चीजों को सहा, जो किसी के लिए भी मुश्किल होता। मगर ऐसा कर वे फैंस के फेवरेट बन गए। एक बार फिर अभिषेक चर्चा में आ गए हैं।
बिग बॉस की ट्रॉफी भले ही अभिषेक नहीं लेकर गए मगर फैंस का बेशुमार प्यार वे जरूर अपने साथ ले गए। फैंस अभिषेक को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में अभिषेक एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब वे अपनी गाड़ी में कहीं जा रहे थे और पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। मगर इस दौरान फैन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबके होश उड़ा डाले।

अभिषेक की बिग बॉस के बाद सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ी। शो में समर्थ वाले मामले के बाद से फैंस उन्हें बेहद पसंद करने लगे। ऐसे में शो के बाहर आकर अभिषेक की एक झलक देखने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। ऐसा ही एक बेताब फैंस और भी बेताब हो गया, जब उसने अभिषेक को देखा। वो सेल्फी लेने के लिए अभिषेक के पास भागा।
अभिषेक इस दौरान गाड़ी के अंदर ही बैठे हुए थे। वे बाहर आते मगर इससे पहले फैनगाड़ी का दरवाजा खोलकर उनके पास जाकर बैठ गया। इसके बाद फैन ने अपना फोन निकाला और वो जबरदस्ती अभिषेक संग सेल्फी लेने लगा। कई लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर आने को कहा मगर वो कहां मानने वाला था। अपने मन की करने के बाद कहीं जाकर वो गाड़ी से बाहर को आया।
इस दौरान अभिषेक भी काफी अन्कंफर्टेबल नजर आए मगर उन्होंने उस फैन को बाहर जाने के लिए एक बार भी नहीं बोला। शो में इतना गुस्से में रहने वाले अभिषेक इस स्थिति में एकदम शांत और मुस्कान लिए नजर आए। ऐसे में शो के अंदर ही नहीं बल्कि एक बार फिर अभिषेक ने शो के बाहर भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वीडियो वायरल हो रहा है और क्लिप देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि अभिषेक की जगह अगर कोई और होता तो कतई ये सब बर्दाश्त ना करता। मगर अभिषेक वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications