सारा अली खान को फैन ने ऑफर किया समोसा-पाव, Video में एक्‍ट्रेस का रिस्पॉन्स देख आप भी करेंगे तारीफ

सारा अली खान को फैन ने ऑफर किया समोसा-पाव, Video में एक्‍ट्रेस का रिस्पॉन्स देख आप भी करेंगे तारीफ

नई दिल्‍ली, 11 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान अपने बिदांस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा बॉलीवुड की सबसे विनम्र स्टार किड्स में से एक हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सारा का अपने फैन के प्रति व्‍यवहार देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

 सारा एक्‍टर विक्की कौशल के साथ हुईं स्‍पॉट

सारा एक्‍टर विक्की कौशल के साथ हुईं स्‍पॉट

दरअसल, सारा अली खान एक्‍टर विक्की कौशल के साथ मुंबई में स्‍पॉट हुईं। वो दोनों किसी मीटिंग में भाग लेकर निकले थे। एक्ट्रेस सारा अली खान को जब बाहर खड़ी थी तभी उनको पपराज़ी ने फोटो लेने के लिए घेर लिया। तभी वहां मौजूद सारा के एक फैन ने समोसा और पाव ऑफर किया तो सारा ने उसे मुस्‍कुराते हुए ले लियाविक्की कौशल ने किया खुलासा- उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्‍म को करने से कर चुके थे इंकार लेकिन....

सारा अली खान ने दिया रिस्‍पॉन्‍स

सारा अली खान ने दिया रिस्‍पॉन्‍स

सारा जब विक्‍की के साथ बाहर निकली तो विक्की अपनी कार खोजने की कोशिश में व्यस्त हो गए तभी पपराज़ी ने सारा घेर लिया। सारा ने नखरे दिखाने के बजाय 'हेलो' के साथ उनका स्वागत किया। जैसे ही सारा कार में आगे सीट पर बैठी वैसे ही एक फैन ने न्‍यूज पेपर में लपेटा हुआ समोसा और पाव का पैकेट सारा का ऑफर किया तो सारा ने हाथ बढ़ाते हुए उसे ले लिया और बोली ठीक है मुझे दे दो। फैन ने जवाब में कहा मैम समोसा पाव। सारा ने फैन का प्‍यार से दिया हुआ समोसा ना केवल स्‍वीकार किया बल्कि फैन को थैंक्‍यू भी कहा।

एक्‍ट्रेस का रिस्पॉन्स देख फैंस कर रहे तारीफ

एक्‍ट्रेस का रिस्पॉन्स देख फैंस कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सारा अली की शिष्‍टता देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्‍टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'सारा बॉलीवुड की सबसे विनम्र स्टार किड्स में से एक हैं। वह हमेशा अपने प्रशंसकों का इतने प्यार से स्वागत करती हैं। भले ही उन्होंने अभी तक कोई बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर नहीं की है, लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से अपने इस विनम्र व्‍यवहार से कई दिल जीते हैं।

फैंस कर रहे अमृता सिंह की परवरिश की तारीफ

फैंस कर रहे अमृता सिंह की परवरिश की तारीफ

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा अमृता ने अपने बच्‍चे की अच्‍छे से परवरिश की।" एक अन्य ने लिखा , "है वह सबसे प्यारी है।" एक अन्य ने कहा, "फूड के लिए उसका प्यार, हमेशा दिखाई देता है यह लड़की कितनी प्यारी है।"

सारा अली विक्‍की के साथ इस फिल्‍म में आएंगी नजर

बता दें खबरों के अनुसार सारा और विक्की पहली बार लक्ष्मण उटेकर नाम की फिल्‍म में साथ नजर आने वाले हैं वो इस अगले प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशक वो ही हैं जिन्‍होंने लुका-छुप्‍पी और मिमी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आई थीं। एक्‍ट्रेस सारा अगली बार आनंद एल राय की अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई देंगी। वहीं विक्की कौशल को मेघना गुलज़ार की आगामी बायोपिक में सैम मानेकशॉ पर देखा जाएगा, ये फिल्‍म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+