विक्की कौशल ने किया खुलासा- उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म को करने से कर चुके थे इंकार लेकिन....
नई दिल्ली, 09 नवंबर। बॉलीवुड विक्की कौशल एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बॉलीवुड के टॉप हीरोज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया और जमकर कमाई की। इस फिल्म में विक्की कौशल को दर्शकों ने मेजर के किरदार में खूब पसंद किया। वहीं अब विक्की कौशल ने इस रोल के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

विक्की कौशल लगभग इंकार कर चुके थे
विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी हिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के मिले ऑफर को स्वीकार करने से लगभग इंकार कर दिया था क्योंकि वो रोल से अपने को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में मेजर विहान शेरगिल की भूमिका निभाने के ऑफर को इंकार करने के बाद एक्टर ने बताया कि मैंने इस बारे में अपने पिता से बात की और फिर फिल्म पर पुनर्विचार किया।

फिल्म को करने के लिए इस शख्स ने किया राजी
विक्की ने कहा मेरे पिता थे जिन्होंने उन्हें इस फिल्म को स्वीकार करने के लिए राजी किया। विक्की ने कहा, "मेरे पिताजी ने स्क्रिप्ट ढूंढी और उसे पढ़ा। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं इसे नहीं करता तो यह सबसे बड़ी गलती होगी। मैंने उनसे और समय मांगा। स्क्रिप्ट को दोबारा पढ़ाऔर इसे करने के लिए वास्तव में उत्साहित हो गया।

जानें इस फिल्म ने कितना बॉक्स आफिस पर किया था कलेक्शन
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन आदित्य धर ने किया था और इसमें यामी गौतम ने भी अभिनय किया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 245.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि उरी ने विक्की कौशल को और अधिक लोकप्रिय बनाया ! सरदार उधम फिल्म से धूम मचा रहे विक्की कौशल, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

उधम सिंह में विक्की की एक्टिंग काफी पंसद की गई
इस फिल्म के बाद विक्की ने दो फिल्मों में काम किया। इनमें भूत-पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप और सरदार उधम में नजर आए। सरदार उधम में उनकी एक्टिंग खूब पसंद की गई। विक्की की आने वाली फिल्मों में सैम बहादुर शामिल है जिसमें उन्होंने उरी के निर्देशक आदित्य धर और मिस्टर लेले के साथ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, जो एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म The Immortal Ashwatthama है।












Click it and Unblock the Notifications