'यही हरकत अगर एक्ट्रेस करती तो...' सेल्फी के चक्कर में बौखलाए शख्स ने करीना कपूर के साथ की ऐसी हरकत, भड़के लोग
एक शख्स ने करीना कपूर के साथ तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में कुछ ऐसी हरकत कर दी, कि वीडियो ही वायरल हो गया।
मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। लेकिन कभी-कभी फैंस की ये बेताबी सेलेब्स के लिए परेशानी का सबब भी बन जाती है। ठीक ऐसा ही बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर के साथ भी हुआ। हाल ही में पैपराजी ने जब एक्ट्रेस को स्पॉट किया, तो करीना को देखते ही उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए फैंस की होड़ सी मच गई। हद तो तब हो गई, जब एक शख्स ने एक्ट्रेस के साथ तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में कुछ ऐसी हरकत कर दी, कि वीडियो ही वायरल हो गया। शख्स की इस हरकत से करीना कपूर भी काफी परेशान दिखीं। गनीमत रही कि एक्ट्रेस की सिक्योरिटी ने वक्त रहते हालात को संभाल लिया।

एक्ट्रेस के लिए दिखी फैंस की बेताबी
करीना कपूर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया तो फैन उन्हें देखते ही सेल्फी लेने के लिए भीड़ लगाने लगे। लेकिन तभी एक शख्स एक्ट्रेस के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करने लगा। ऐसा देखकर करीना कपूर भी परेशान हो गईं। लेकिन करीना के सिक्योरिटी ने इस स्थिति को संभाल लिया।
शख्स ने की अजीब हरकत
सिर्फ वही शख्स ही नहीं, बल्कि और लोग भी करीना कपूर के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए हाथ-पैर मारते दिखे। किसी तरह फैंस के बीच से करीना निकल पाईं। हालांकि, एक्ट्रेस की सिक्योरिटी में खड़े लोगों ने इस स्थिति को संभाल लिया। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शख्स की हरकत से गुस्साए लोग
अब करीना कपूर और उनके फैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। आमतौर पर लोग एक्टर्स के एटीट्यूड को खराब बताते हैं लेकिन इस बार कुछ फैंस की हरकत से लोग भी गुस्से में दिख रहे हैं।

"ऐसे लोग बेवकूफ होते हैं"
वीडियो देखते ही यूजर्स इस तरह के बिहेवियर को गलत बताने लगे। एक यूजर ने कहा कि लोग इन सेलेब्स को इतना परेशान क्यूं करते हैं। ये लोग शो ऑफ के लिए सेल्फी लेना चाहते हैं। ये लोग सचमुच बेवकूफ हैं। सेलेब्स की फ्रीडम को खत्म कर रहे हैं।

'अगर ऐसा ही करीना करती तो'
एक यूजर ने लिखा कि ये बिल्कुल भी सही नहीं है। ये लोग बेवकूफ हैं। एक यूजर ने ऐसे लोगों को अनपढ़ गंवार बता दिया। यूजर ने कहा कि फैंन हो, फिर भी फैंस की लिमिट में रहना चाहिए। एक ने कहा कि एक साइको बार-बार कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहा है। कई लोगों ने कहा कि अगर करीना ऐसा ही एटीट्यूड दिखातीं तो ट्रोल हो जातीं।

नई कार को लेकर चर्चा में कपल
बताते चलें कि इन दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी ब्रांड न्यू कार को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि कपल ने जीप रैंग्लर खरीदी है, जिसके एक वेरिएंट की कीमत 57 लाख, जबकि दूसरे वेरिएंट की कीमत 63 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications