मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर Aanvi Kamdar की खाई में गिरने से मौत, जानें कैसे इंस्टा के लिए रील बनाना पड़ा महंगा

हाल ही में मशहूर इन्फ्लुएंर की मौत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शूटिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से 27 साल की इस इनंफ्लुंसर ने अपनी जान गंवा दी। आनवी कामदार महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक पानी के झरने के पास शूटिंग कर रही थीं तभी ये हादसा हुआ।

सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही आन्वी के फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। आनवी जब खाई में गिरीं, तो वे इंस्टाग्राम के लिए रील शूट कर रही थीं। जब ये हादसा हुआ तो आनन फानन में आनवी के दोस्तों ने पूरी घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।

Aanvi Kamdar

बताते चलें कि बरसात के मौसम में मानवी यहां अपने सात दोस्तों के साथ घूमने के लिए आई हुई थीं। और तभी ये घटना हुई। वे इंस्टाग्राम के लिए रील बना रही थीं और अचानक से खाई में गिर गईं। ये देखने के बाद उनके दोस्त काफी घबरा गए और आनन-फानन में इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।

महाराष्ट्र के माणगांव में ये हादसा हुआ। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 300 फीट गहरी खाई में गिरने से आनवी की मौत हो गई। अब ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है और आनवी के फैंस काफी हैरान हैं कि अचानक कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई।

जब ये हादसा हुआ तो वहां भारी बारिश हो रही थी। ऐसे में आनवी को वहां से उठाना भी काफी मुश्किल हो रहा था। हालांकि किसी तरह मुश्किल से उसे वहां से बाहर निकाला गया। बचाव दल में शामिल एक शख्स ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वहां पर काफी बड़े पत्थर थे और ऐसे में लड़की को बचा पाना एक चुनौती भरा काम था।

खाई में गिरने की वजह से उसे काफी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब आनवी के साथ घटी ये घटना काफी चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+