मनोरंजन जगत से आई बुरी खबर, एक्टर अनुपम ओझा का निधन

मुंबई, अगस्त 08: बड़े पर्दे और टीवी के फेमस एक्टर अनुपम श्याम ओझा का रविवार शाम निधन हो गया है। वह 63 साल के थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सप्ताह में तीन पर डायलिसिस करवाना पड़ता था। हाल ही में उन्हें मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Famous Television Actor Anupam Shyam Ojha passes away due to multiple health issues

Recommended Video

    Anupam Shyam Passes Away: नही रहे अभिनेता अनुपम श्याम, 64 साल की उम्र में निधन | वनइंडिया हिंदी

    अनुपम श्याम ओझा की किडनी में संक्रमण के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई थी। हालांकि, अनुपम की हालत अभी ठीक है। माना जा रहा था कि, वे प्रतिज्ञा सीरियल के सीजन 2 में वापसी कर सकते हैं। लेकिन पिछले दिनों एक बार फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई थी।वह आईसीयू में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद आज उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

    अनुपम काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसी बीच उन्हेंआर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अनुपम श्याम जी को इलाज के लिए ₹20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वह घर-घर में पॉपुलर हो गए थे।

    उन्हें पहचान टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह के किरदार से मिली थी। इसके अलावा वह साल 1994 में आई शेखर कपूर की मशहूर फिल्म बेंडिट क्वीन में काम कर चुके हैं। साल 2008 में वह स्लमडॉग मिलेनियर में नजर आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+