साउथ के फेमस एक्टर कुंद्रा जॉनी का निधन, 71 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

Kundara Johny Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कुंद्रा जॉनी की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्टर का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे। कहा जा रहा है कि मलयालम एक्टर कुंद्रा जॉनी ने केरल के कोलम स्थित एक निजी अस्पताल में गत 17 अक्टूबर 2023 की रात को आखिरी सांस ली थी। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कुंद्रा जॉनी की हार्ट अटैक से हुई मौत
पीटीआई की जानकारी के मुताबिक मलयालम एक्टर कुंद्रा जॉनी को गत 17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) शाम को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की खूब कोशिश की थी लेकिन वह लोग सफल नहीं हो सके। कुंद्रा जॉनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुंद्रा जॉनी काफी लंबे समय से मलायलम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

Kundara Johny

साल 1979 में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
दिवंगत अभिनेता कुंद्रा जॉनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1979 में फिल्म 'नित्य वसंतम' से की थी। आपको बता दें कि कुंद्रा जॉनी मलयालम फिल्मों में अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते थे। वह काफी पॉपुलर एक्टर थे। मलयालम के साथ साथ उन्होंने तमिल भाषा में भी काफी फिल्में की थीं। कुंद्रा जॉनी ने 'हैलो', 'अगस्त 15', 'क्राइम फाइल', 'दादा साहेब' और 'समांतरम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

सुपरस्टार मोहनलाल ने फेसबुक पर दी श्रद्धांजलि
कुंद्रा जॉनी के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने कुंद्रा जॉनी को श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। मोहनलाल के अलावा कई और मलयालम एक्टरों ने कुंद्रा जॉनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+