Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, पद्म भूषण से सम्मानित गायिका की मौत की जांच में जुटी पुलिस

Vani Jayaram Passed Away: तमिलनाडु पुलिस पार्श्व गायिका वाणी जयराम के आवास पर पहुंची है जिनका चेन्नई में उनके घर पर ही निधन हो गया है। पुलिस उनके मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

vani jairam

Vani Jayaram Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग लीजेंडरी सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इंडस्ट्री में चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उनके इस तरह से यूं अचानक चले जाने से काफी दुखी हो गए हैं।

वाणी जयराम ने दुनिया को कहा अलविदा
गायिका वाणी जयराम ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि उनकी मौत चेन्नई में उनके घर पर ही हुई है। हालांकि ये मौत कैसे हुई इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। उन्होंने अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई मशहूर संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल तमिलनाडु पुलिस पार्श्व गायिका वाणी जयराम के आवास पर पहुंची है जिनका चेन्नई में उनके घर पर ही निधन हो गया है। पुलिस उनके मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि उन्हें इस वर्ष ही पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वर्ल्ड में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। वाणी जयराम के निधन की खबर ने उनके तमाम चाहने वालों के दिल दुख से भर गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं और उनके पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+