फेमस डायरेक्टर के 4 साल के बेटे की दर्दनाक मौत, Lift में चली गई जान, कैसे हुआ हादसा?
Kirtan Nadagouda Son Death: साउथ की सुपरहिट मूवीज 'केजीएफ' और 'सालार' के को-डायरेक्टर कीर्तन नाडगौड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि डायरेक्टर के 4 साल के बेटे सोनार्श के नाडगौड़ा का निधन हो गया है।
कीर्तन नाडगौड़ा के 4 साल के बेटे की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कीर्तन नाडगौड़ा के 4 साल के बेटे की मौत लिफ्ट में फंसने से हुई है। हालांकि उनकी मौत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये दुखद खबर शेयर की है।

पवन कल्याण ने की मौत की पुष्टि
पवन कल्याण ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है- डायरेक्टर कीर्तन नाडगौड़ा के बेटे की दुखद मौत दिल तोड़ने वाली है। कीर्तन नाडगौड़ा, जो तेलुगू और कन्नड़ में डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं, उनके परिवार पर आई इस त्रासदी से मैं बहुत दुखी हूं। कीर्तन और उनकी पत्नी समृद्धि पटेल के बेटे चिरंजीवी सोनार्श के नाडगौड़ा का निधन हो गया है।
बच्चे की लिफ्ट में फंसने के बाद मौत
-पवन कल्याण ने आगे लिखा है कि बच्चे की लिफ्ट में फंसने के बाद मौत हो गई। उन्होंने लिखा है- मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ कि साढ़े चार साल का सोनार्श लिफ्ट में फंसने के बाद मर गया। मैं कीर्तन और उनकी पत्नी समृद्धि के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह इस जोड़े को अपने बेटे के दुख से उबरने की हिम्मत दे।
-आपको बता दें कि कीर्तन नाडगौड़ा या उनके परिवार ने अब तक इस दुखद घटना के बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है।
कौन हैं कीर्तन नाडगौड़ा?
-कीर्तन नाडगौड़ा एक भारतीय फिल्म निर्माता और डायरेक्टर हैं, जो साउथ इंडियन सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साउथ के फेमस डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ 'KGF: चैप्टर 1' और 'KGF: चैप्टर 2' जैसी बड़ी पैन-इंडिया हिट फिल्मों के लिए को-डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।
-यश स्टारर केजीएफ फिल्म के अलावा कीर्तन नाडगौड़ा ने 'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' की डायरेक्शन टीम में भी काम किया था और वह आने वाले दिनों में भी कई बड़ी फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं।
-इस साल की शुरुआत में, कीर्तन नाडगौड़ा ने अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म की भी घोषणा की थी जो प्रशांत नील द्वारा प्रोड्यूस की गई एक हॉरर फिल्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications