फिर से पापा बनने जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? गर्भवती हैं पत्नी नताशा?

नई दिल्ली , 06 जनवरी। भले ही भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया से इस वक्त अपनी फिटनेस के कारण बाहर चल रहे हैं लेकिन वो पर्सनल कारणों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ताजा मामले में कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या फिर से पिता बनने जा रहे हैं, उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक दूसरी बार गर्भवती हैं?

 गर्भवती हैं पत्नी नताशा?

गर्भवती हैं पत्नी नताशा?

दरअसल ये बात एक वायरल तस्वीर के कारण उठी है, जिसे नताशा ने ही क्रिसमस के मौके पर शेयर किया था, जिसमें वो पिंक वेलवेट ड्रेस में बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही थीं लेकिन इस तस्वीर में उनका बेबी बंप दिख रहा है, जिससे ये खबर फैल गई कि वो दोबोरा से मां बनने वाली हैं।

हार्दिक या नताशा ने कोई टिप्पणी नहीं की

हार्दिक या नताशा ने कोई टिप्पणी नहीं की

अब वो वाकई में प्रेग्नेंट हैं या फिर ये गलत एंगल से खींची गई फोटो है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि हार्दिक या नताशा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। आपको बता दें कि हार्दिक ने अपने पहले बच्चे के बारे में भी ऐसे ही अचानक से बताया था, उन्होंने नताशा स्टानकोविक से साल 2020 में शादी की थी।

नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं

नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं

नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। बाद में कपल ने मई, 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। अगर वाकई में नताशा के प्रेग्नेंट होने की बात सही है तो नताशा 18 महीने के बाद प्रेग्नेंट हुई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

नताशा ने क्रिसमस की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया,'मेरी क्रिसमस और हमारे छोटों का घर में स्वागत है'। फिलहाल हार्दिक पांड्या और नताशा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

'हार्दिक भाई डेलिवेरी बहुत फास्ट देते हो'

लोग पांड्या की खिंचाई भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि 'हार्दिक भाई डेलिवेरी बहुत फास्ट देते हो, दूसरा मुन्ना आने की तैयारी दिख रही है'। तो किसी ने लिखा लगता है 'काफी जल्दी है आपको।'

कौन हैं नताशा स्टेनकोविक?

युवा दिलों की धड़कन हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक से शादी करके सबको चौंका दिया था। नताशा स्टेनकोविच का जन्म सर्बिया में हुआ है और उनका बचपन, पढ़ाई-लिखाई सब वहीं पर पूरी हुई है, नताशा बेहतरीन बैले डांसर हैं।

'डीजे वाले बाबू' से हुईं लोकप्रिय

उन्हें प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' के आयटम नंबर 'हमरी अटरिया 'से पहचान मिली थी। इसके बाद वो 'बिग बॉस सीजन-8' का हिस्सा बनीं लेकिन मशहूर रैपर बादशाह के रैप गीत 'डीजे वाले बाबू' के बाद वह रातों-रात युवाओं में बीच लोकप्रिय हो गईं और इसके बाद उन्होंने फिल्म 'डैडी' और 'फुकरे रिटर्न्स' में आयटम नंबर कि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+