'पठान' को मिली सफलता के बाद ऑथर पाउलो कोएल्हो ने शाहरुख को बताया 'लीजेंड किंग', किंग खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

फेमस ऑथर पाउलो कोएल्हो ने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे। जिसके बाद शाहरुख खान ने भी ऑथर का शुक्रिया अदा किया है।

Paulo Coelho Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की देश में ही नहीं विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब उन्होंने फिल्म पठान से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज है। यही वजह है कि फिल्म पठान विदेश में अच्छा बिजनेस कर रही है। लेकिन, क्या आप जानते है फेमस ऑथर पाउलो कोएल्हो भी किंग खान के बड़े फैन हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख की जमकर तारीफ की।

मशहूर ऑर्थर पाउलो कोएल्हो ने की शाहरुख की तारीफ

मशहूर ऑर्थर पाउलो कोएल्हो ने की शाहरुख की तारीफ

ब्राजील के मशहूर ऑर्थर पाउलो कोएल्हो ने हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ की। पठान को मिली सफलता के बाद उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ कर उन्हें किंग और लेजेंड बताया। उन्होंने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया। जो कि, शाहरुख खान के मन्नत की है।

ट्टवीट कर लिखा- 'द लीजेंड किंग'

इस वीडियो में शाहरुख अपने घर 'मन्नत' की बालकनी में मौजूद हैं और बाहर खड़े फैंस को धन्यवाद कह रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ऑर्थर ने कैप्शन पर लिखा, 'किंग। लेजेंड। दोस्त। लेकिन इन सबसे ऊपर, ग्रेट एक्टर। ये उन लोगों के लिए जो लोग उन्हें वेस्ट में नहीं जानते मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि, 'माई नेम इज खान और आई एम नॉट ए टेरेरिस्ट जरूर देखें'। पाउलो के ट्वीट से पता चलता है कि, उनको शाहरुख की ये फिल्म बेहद पसंद आई थी।

शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

हालांकि जैसे ही पाउलो कोएल्हो ने ट्वीट किया तो उसके कुछ घंटे बाद ही शाहरुख खान ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने रिट्वीट कर पाउलो का आभार जताया। शाहरुख खान लिखते हैं, 'तुम हमेशा बहुत दयालु हो मेरे दोस्त। चलो जल्दी से जल्दी मिलते हैं !! ब्लेस यू।' बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब पाउलो ने शाहरुख खान की एक्टिंग की तारीफ की है।

फिल्म 'पठान' ने की जबरदस्त कमाई

फिल्म 'पठान' ने की जबरदस्त कमाई

बता दें कि, साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में फिल्म पठान की शानदार शुरूआत के बाद से सेलेब्स अनुमान लगा रहे हैं कि, शाहरुख की पठान ने फिल्म इंडस्ट्री को बचा लिया है। बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर बड़े-बड़े डायरेक्टर्स शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 9 दिनों में फिल्म ने 700 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए। 25 जनवरी को ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी। अब फिल्म पठान को मिली सक्सेस के बाद शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जिसमें उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में दिखेंगी। ये फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

Recommended Video

    Pathaan के हिट होने पर Shahrukh Khan ने 'Mannat' की बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+