Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस फेमस एक्टर की सोसाइटी वालों ने लाठी से कर दी पिटाई, किया ऐसा बुरा हाल, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Anuj Sachdeva Attacked: टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। फेमस टीवी एक्टर अनुज सचदेवा ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि मुंबई के गोरेगांव स्थित उनकी ही सोसाइटी में उनके साथ मारपीट की गई है।

अनुज सचदेवा का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स हैरान हो गए हैं। एक्टर अनुज सचदेवा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस व्यक्ति का कहना था कि अनुज के कुत्ते ने उसे काट लिया है।

Anuj Sachdeva

लाठी लेकर अनुज को पीटता रहा आरोपी

-इसी बात को लेकर वह शख्स बुरी तरह भड़क गया था और गाली-गलौज करते हुए अनुज सचदेवा पर हमला करने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी हाथ में लाठी लेकर अनुज सचदेवा को बेरहमी से मार रहा है और लगातार गालियां दे रहा है।

-वह शख्स वीडियो में चिल्लाते हुए कहता है- कुत्ते से कटवाएगा? इस घटना के दौरान बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जो वॉचमैन को बुलाने की कोशिश कर रही है। कुछ ही देर में सिक्योरिटी गार्ड्स वहां पर पहुंचते हैं और आरोपी को खींचकर अनुज से दूर करते हैं।

कैमरे के सामने दी जान से मारने की धमकी

घटना को रिकॉर्ड करते समय आरोपी ने अनुज सचदेवा को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घायल हालत में अनुज कैमरे के सामने आए और बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। आपको बता दें कि वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा था कि अनुज के सिर से खून बह रहा था।

'मुझे और मेरे कुत्ते को मारने की कोशिश की गई'

-वहीं घटना के बाद अनुज सचदेवा ने पोस्ट में लिखा- इस व्यक्ति द्वारा मुझे या मेरी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से पहले मैं ये सबूत शेयर कर रहा हूं। गलत जगह पार्किंग को लेकर इसने मेरे कुत्ते और मुझ पर हमला किया। ये शख्स हारमनी मॉल रेसिडेंसी, गोरेगांव-ए विंग, फ्लैट नंबर 602 का निवासी है। कृपया इसे उन लोगों तक पहुंचाएं जो कार्रवाई कर सकते हैं। मेरे सिर से खून बह रहा है।

-इस वीडियो को देखने के बाद कई टीवी सेलेब्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने कमेंट करते हुए लिखा है- ओह माय गॉड! ये पागलपन है। तुम ठीक हो? वहीं सिंपल कौर ने लिखा है- हे भगवान प्लीज इसकी शिकायत दर्ज कराओ। विवान भटेना और नौहीद सेरुसी समेत कई कलाकारों ने इस घटना पर चिंता जताई है।

अनुज कुत्तों के हक में उठाते हैं आवाज

-जानकारी के अनुसार अनुज सचदेवा अक्सर आवारा और देसी नस्ल के कुत्तों के समर्थन में आवाज उठाते रहते हैं। वह अपने पालतू कुत्ते सिम्बा के साथ कई बार नजर आ चुके हैं और सोशल मीडिया के जरिए कुत्तों को गोद लेने और उनकी जिम्मेदारी लेने की अपील भी करते हैं।

-इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर अनुज सचदेवा के फैंस भी नाराज हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और सोसाइटी प्रशासन क्या कदम उठाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+