KK Singer Last Journey: सिंगर केके को अंतिम सलाम, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल
सिंगर केके की अंतिम विदाई में बॉलीवुड के कईं सेलेब्स पहुंच रहे हैं। वहीं उनके परिवार के सभी सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मुंबई, 1 जून: सिनेमा जगत के मशहूर गायक केके का मंगलवार की रात यानी 31 मई को निधन हो गया था। वह कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद वह तुरंत होटल के लिए रवाना हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। वहीं अब हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स
बता दें कि, केके का शरीर अब अस्पताल से बाहर आ चुका है। अब वह अपनी अंतिम यात्रा की ओर हैं उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम सेलेब्स पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कोलकाता के रवींद्र सदन किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके सभी परिवार वाले मौजूद हैं।
West Bengal | Family of singer #KK pay their last respects to him at Rabindra Sadan in Kolkata. pic.twitter.com/R9gDeTqVDr
— ANI (@ANI) June 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications