नेहा कक्कड़ का 'मैंने पायल है छनकाई' सुनकर भड़क उठीं फाल्गुनी पाठक, खूब सुनाई खरी खोटी

हाल ही में नेहा ने फाल्गुनी पाठक का 'ओ सजना' गाना गाया, लेकिन इस बार नेहा को तारीफ की बजाय ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब फाल्गुनी पाठक का रिएक्शन भी सामने आया है।

मुंबई, 24 सितंबर: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शानदार आवाज से हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करती आई हैं। नेहा का कोई भी सॉन्ग रिलीज होते ही खूब वायरल हो जाता है और लोग सोशल मीडिया पर इसमें जमकर रील्स बनाते हैं। हाल ही में नेहा ने फाल्गुनी पाठक का 'ओ सजना' गाना गाया, जो रिलीज होते ही तेजी से वायरल होने लगा। लेकिन इस बार नेहा को तारीफ की बजाय ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने गाना सुनकर नेहा कक्कड़ को खूब खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, ओरिजनल गाने की सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी नेहा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

नेहा ने गाया फाल्गुनी का 'ओ सजना'

नेहा ने गाया फाल्गुनी का 'ओ सजना'

नेहा कक्कड़ का 'ओ सजना' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। लोग नेहा कक्कड़ को उनका बचपन खराब करने का जिम्मेदार ठहराने लगे। बात तो यहां तक आ पहुंची की ओरिजनल गाने की सिंगर फाल्गुनी पाठक तक ने नेहा कक्कड़ पर तंज कस दिया।

रिलीज होते ही किया जाने लगा ट्रोल

रिलीज होते ही किया जाने लगा ट्रोल

दरअसल 19 सितंबर को रिलीज हुए इस गाने का ओरिजनल वर्जन मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक ने गाया है। ऐसे में लोग इसके रीमेक से बहुत नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर नेहा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। अब फाल्गुनी पाठक ने ऐसी ही कुछ पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए है।

फाल्गुनी पाठक को आया गुस्सा

फाल्गुनी पाठक को आया गुस्सा

स्क्रीनशॉट्स में उन तमाम यूजर्स के पोस्ट हैं, जो नेहा पर नाराज हैं। एक यूजर ने नेहा को खरी खोटी सुनाते हुए लिखा कि पहले से जो चीजें हैं उसी के जरिये पैसा कमाने की बजाय उन्हें अपने दिमाग और कला का इस्तेमाल करके कुछ नया कंटेट लाना चाहिए था। वहीं दूसरे यूजर ने नेहा पर बचपन की यादें बर्बाद करने का आरोप लगाया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये पाप बंद करो।

शेयर किए ढेरों स्क्रीनशॉट्स

नेहा के इस रिक्रिएट गाने से फाल्गुनी पाठक खासा नाराज दिखाई दे रही हैं। इस बात का सबूत उनकी पोस्ट है, जिसमें उन्होंने उन तमाम यूजर्स की पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स दिए हैं, जिन्होंने नेहा कक्कड़ पर भड़ास निकाली है। रिपोर्ट्स की मानें, तो फाल्गुनी पाठक के पास गाने के लीगल राइट्स नहीं हैं, जिस वजह से वे सिंगर नेहा कक्कड़ पर कोई केस नहीं कर पा रही हैं।

1999 में रिलीज हुआ ओरिजनल सॉन्ग

1999 में रिलीज हुआ ओरिजनल सॉन्ग

'मैंने पायल है छनकाई' ओरिजनल सॉन्ग 1999 में रिलीज हुआ था। ये गाना अपने समय में बहुत बड़ा हिट रहा, जिसने मॉडल विवान भटेना और निखिला पलट को रातोंरात खूब फेमस कर दिया था। वहीं फाल्गुनी पाठक की आवाज में गाया ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+