Fact Check: क्या सच में सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के बीच चल रहा है अफेयर? खुल गया इनके रिश्ते का राज
Suhana Khan and Agastya Nanda: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों लोगों की बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। लोगों को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। लोगों को सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। खबर है कि अगस्त्य और सुहाना के बीच अफेयर चल रहा है और अब तक इसके कई सबूत लोगों के सामने आ चुके हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की जोड़ी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन के बेटे अगस्त नंदा भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। ये फिल्म आगामी 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल अगस्त्य नंदा और उनकी खास दोस्त सुहाना खान इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। दोनों एकसाथ प्रमोशनल इवेंट्स में नजर आ रहे हैं।

अगस्त्य ने सुहाना के साथ मनाया था अपना बर्थडे
वहीं हाल ही में बिग बी के नातिन अगस्त्य नंदा ने अपना जन्मदिन सुहाना खान के साथ ही मनाया था, जिसके बाद से लोगों के बीच उन दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चा और गर्म हो गई है। अगस्त्य के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लोगों ने उस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए थे और दोनों के रिलेशन को लेकर तरह तरह के सवाल भी पूछे थे।
अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अगस्त्य नंदा ने अपना बर्थडे रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान और अपने दोस्त मिहिर आहूजा के साथ सेलिब्रेट किया था। मिहिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे। वीडियो में अगस्त्य नंदा अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे थे। उनके पास में ही सुहाना खान भी खड़ी हुई थीं। वहीं अगस्त्य और सुहाना ने ब्लैक में ट्विनिंग करते हुए आउटफिट्स पहन रखा था।
अगस्त्य और सुहाना का क्वलिटी टाइम
ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि सुहाना और अगस्त्य के बीच जरूर कोई रिलेशन है लेकिन दोनों इसे फिलहाल छिपाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार सुहाना खान को बिग बी के नातिन अगस्त्य नंदा के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अगस्त्य नंदा और सुहाना खान एकसाथ कई पार्टीज मेंनजर आ चुके हैं। हालांकि इनके रिलेशन की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications