'Uunchai की USP बड़े कलाकार नहीं बल्कि स्क्रिप्ट है', सारिका ने सूरज बड़जात्या के लिए कही खास बात', Exclusive

राजश्री बैनर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म के प्रोमो ने जबरदस्त धमाल मचा दिया है और इसी वजह से फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।

Rajshri's Uunchai Sarika Interview: राजश्री बैनर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म के प्रोमो ने जबरदस्त धमाल मचा दिया है और इसी वजह से फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। फिल्म में एक साथ आपको सात दिग्गज स्टार देखने को मिलेंगे, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस फिल्म के जरिए खूबसूरत अदाकारा सारिका की भी 47 साल बाद राजश्री बैनर में वापसी हुई है। आपको बता दें कि सारिका ने इसी बैनर के साथ फिल्म 'गीत गाता चल' में काम किया था, जो कि साल 1975 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'ऊंचाई' के बारे में सारिका ने वनइंडिया से Exclusive बातचीत की और इस फिल्म के बारे में काफी मजेदार बातें भी बताईं, पेश हैं यहां उनकी बातचीत के खास अंश।

 Uunchai Exclusive

मोहिनी सूरत और खूबसूरत ख्याल की मालकिन अभिनेत्री सारिका ने कहा कि 'फिल्म 'ऊंचाई' केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक खूबसूरत जर्नी है और हर इंसान इस जर्नी को तय कर रहा है इसलिए मुझे लगता है कि ये फिल्म हर किसी की कहानी कह रही है क्योंकि हर इंसान सफर ही तो कर रहा है। '

 Uunchai Exclusive

सारिका ने कहा कि 'फिल्म 'ऊंचाई' में उनके किरदार का नाम माला त्रिवेदी है, जो कि थोड़ी सीरयस और इमोशनल हैं, वो बिजनेस भी संभालती हैं और घर भी, उसके अपनी लाइफ के कुछ पैरामीटर हैं, जिन्हें वो अकेले तय करती हैं और फिर एक दिन वो दोस्तों संग 'ऊंचाई' तय करने का फैसला करती है।'

 Uunchai Exclusive:

आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारिका के अलावा अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। सारिका से जब पूछा गया कि क्या इस फिल्म की USP फिल्म के ये सभी दिग्गज कलाकार हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'नहीं फिल्म की USP सूरज बड़जात्या और उनकी कहानी है, जिन्होंने इतनी खूबसूरती से दोस्ती का मंच सजाया है और इन सभी कलाकारों , जिनका नाम लिया जा रहा है, को एक साथ लाने का काम किया है।'

 Uunchai Exclusive:

उन्होंने कहा कि 'सूरज बड़जात्या केवल एक निर्देशक मात्र नहीं हैं बल्कि वो एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने हर कलाकार का बखूबी ख्याल रखते हैं। उनका इमोशनल टच हर किसी को छू जाता है। जो कि बाकी लोगों में कम ही देखने को मिलता है। 'अपना अनुभव शेयर करते हुए सारिका ने कहा कि 'जब वो सुबह-सुबह 5 मिनट के लिए आकर मेरे वैनिटी वैन में मेरा हाल-चाल और किरदार के बारे में बातें करते थे, तो उस पांच मिनट के बदौलत हम कितना काम कर जाते थे, पता ही नहीं चलता था। मैं कब सारिका से माला त्रिवेदी बन जाती थी , मुझे खुद नहीं मालूम, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है।'

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

फिल्म 'ऊंचाई' दोस्ती की नई कहानी कहती है, सारिका ने खुद भी माना कि उनकी लाइफ में दोस्ती के बहुत मायने हैं। उन्हें लगता है कि दोस्ती खुदा की सबसे बड़ी नेमत है। अगर उन्हें मौका मिले तो वो कभी भी अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म 'ऊंचाई' दोस्ती की नई दास्तां कहती है और शायद यही बात मुझे टच करती है और इसी वजह से मैंने इस फिल्म के लिए यस बोला।

 Uunchai Exclusive:

आपको बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन ने अपने 75 साल पूरे कर लिए हैं और 'ऊंचाई' प्रोडक्शन हाउस की 60वीं फिल्म है। सारिका से जब सवाल किया गया कि बॉलीवुड बदला लेकिन राजश्री प्रोडक्शन में कोई चेंज नहीं हुआ तो इस पर उन्होंने कहा कि 'उनके अपने एक नियम हैं, उन्हें पता है कि उन्हें क्या बनाना है और इसी वजह से उन्होंने उसे कभी नहीं बदला और इसी वजह से आज 75 साल बाद भी उनकी फिल्मों का इंतजार होता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+