EXCLUSIVE: राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को बताया सुंदर हसीना, कहा-'कभी नहीं बना सकता किसी और के साथ रंगीला टू'
वनइंडिया EXCLUSIVE। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों फिल्म 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' को लेकर चर्चा में हैं, इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री पूजा भालेकर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं। वनइंडिया हिंदी से Exclusive बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने पूजा भालेकर की जमकर तारीफ की और कहा कि 'पूजा मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं और यही वजह रही कि मैंने उन्हें 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' के लिए फाइनल किया।'
यहां देखें राम गोपाल वर्मा और पूजा भालेकर का Exclusive Interview

मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं: पूजा भालेकर
तो वहीं पूजा भालेकर ने कहा कि 'मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं क्योंकि मुझे राम गोपाल वर्मा जैसे दिग्गज के साथ काम करने का मौका मिला है। मैं तो कभी अपने गली-कॉलेज में रामू की हिट फिल्म ' रंगीला' के गीतों पर थिरका करती थी, तब पता नहीं था कि मैं एक दिन उनके साथ काम करूंगी, रामू के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है, मैं बहुत खुश हूं।'

'रंगीला की उर्मिला का किरदार निभाना चाहती हूं'
पूजा से जब पूछा गया कि 'अगर उन्हें रामू की पुरानी हिट फिल्म की रीमिक्स में काम करने का मौका मिले तो आप कौन सी फिल्म करना चाहेंगी तो पूजा ने तपाक से उत्तर दिया ' रंगीला की उर्मिला का किरदार वो पर्दे पर प्ले करना चाहेंगी।'

क्या कभी आप ' रंगीला' की रीमिक्स बनाएंगे?
इसके बाद राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या कभी आप ' रंगीला' की रीमिक्स बनाएंगे और उसमें पूजा को कास्ट करेंगे? तो इस पर रामू ने चौंकाने वाला जवाब दिया।
'कभी नहीं बना सकता किसी और के साथ रंगीला टू'
उन्होंने कहा कि 'नहीं मैं पूजा को लेकर कभी भी रंगीला का पार्ट 2 नहीं बनाऊंगा क्योंकि जो रोल उस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने किया है, वो केवल उर्मिला ही कर सकती है, वो एक आईकॉन है, वो एक ग्लैमरस और सुंदर अदाकारा हैं। 'रंगीला' मतलब उर्मिला ही है और कोई दूसरा उसकी जगह ले ही नहीं सकता है, हो सकता है कि मैं पूजा भालेकर के साथ कोई दूसरी बड़ी फिल्म बनाऊं लेकिन 'रंगीला 2' कभी नहीं बनाऊंगा।'

उर्मिला का दिखा था सेक्सी अवतार
मालूम हो कि साल 1995 की सुपर हिट फिल्म 'रंगीला' सिल्वर स्क्रीन की कुछ ऐतिहासिक फिल्मों में से एक हैं, इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धांसू कमाई तो की ही थी बल्कि इसने उर्मिला को बॉलीवुड के सबसे सेक्सी अभिनेत्रियों की लिस्ट में खड़ा कर दिया था।इस फिल्म के बाद उर्मिला ने रामू की बहुत सारी सुपर हिट फिल्मों में काम किया लेकिन लोग उन्हें आज भी रंगीला गर्ल के ही नाम से पुकारते हैं।

'लड़की: ड्रैगन गर्ल' के प्रोमो देखकर लोगों के पसीने छूटे
फिलहाल रामू पर्दे पर एक बार फिर से नए चेहरों को लेकर आ रहे हैं। 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फिल्म में पूजा का काफी बोल्ड रूप नजर आ रहा है।
'लड़की: ड्रैगन गर्ल' : आठ मिनट का लंबा प्रोमो
आठ मिनट के लंबे प्रोमो में पूजा ग्लैमरस अंदाज में स्टंट करते दिख रही हैं। इस फिल्म को रामू ने अपने स्पेशल प्रोजेक्ट में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि वो ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन रहे हैं और वो शुरु से ही उन पर फिल्म बनाना चाहते थे और आज जाकर उनकी ये इच्छा पूरी हो रही है।
इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन
मालूम हो कि इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में लीड रोल पूजा भालेकर, शिवम मल्होत्रा, प्रतीक परमार और अभिमन्यु सिंह निभा रहे हैं। फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म चीन के भी 40 हजार सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications