Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अर्चना गौतम की जिंदगी में 'क्या चल्ला है भईया?' हाल ही में एक्ट्रेस का चेहरा देखकर उड़े फैंस के होश

फैंस की चहेती अर्चना गौतम को वैसे तो बीबी के खत्म होने के बाद कई दफा स्पॉट किया जाता है। लेकिन हाल ही में जब एक बार फिर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया, तो एक्ट्रेस का चेहरा देखकर फैंस के होश ही उड़ गए।

Archana Gautam

'क्या चल्ला है भईया...', 'मार-मार के मोर बना दूंगी...', 'अरे भईया...' जैसे ना जाने कितने ही डायलॉग्स को फेमस करने वाली अर्चना गौतम को लोग अब बहुत मिस कर रहे हैं। पूरे सीजन में अकेली अर्चना गौतम ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया। जहां समय-समय पर सारे कंटेस्टेंट्स का मेंटल ब्रेकडाउन हुआ, वहीं अर्चना गौतम डटकर सबके सामने खड़ी रहीं। बीबी हाउस में अर्चना ने जमकर बवाल काटा। ऐसे में शो खत्म होने के बाद फैंस अर्चना को काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच अर्चना को पैपराजी ने स्पॉट किया। लेकिन इस बार अर्चना गौतम का चेहरा देखकर फैंस के भी होश उड़ गए।

श्रीजिता के साथ नजर आईं अर्चना गौतम

श्रीजिता के साथ नजर आईं अर्चना गौतम

बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद समय-समय पर अर्चना गौतम स्पॉट होती रहती हैं। जैसे घर में एक्ट्रेस ने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, ठीक उसी तरह बाहर आकर भी अर्चना का चार्म बरकरार है। अपने लिए एमएलए ढूंढने के ख्वाब देखती अर्चना को फैंस बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। इस बीच अर्चना गौतम को शो की ही दूसरी कंटेस्टेंट श्रीजिता डे के साथ स्पॉट किया गया। लेकिन इस दौरान देखने वाली बात ये थी कि अर्चना गौतम का हाल कुछ सही नहीं लगा।

अर्चना के चेहरे को ये क्या हुआ?

दरअसल, पैपराजी के कैमरे में कैद अर्चना गौतम का चेहरा कुछ ठीक नहीं लग रहा था। फिर जब पैपराजी ने आखिरकार पूछ ही लिया कि उनके सिर पर निशान कैसे लगे हैं? तो एक्ट्रेस ने कहा कि बिग बॉस के शो से बाहर निकलने के बाद मुझे नजर लग गई है। मैं बीमार हो गई हूं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब आपके साथ सबकुछ अच्छा हो रहा हो तो आपको नजर लग जाती है। फिर अर्चना ने बताया कि उन्हें स्किन प्रॉब्लम हो गई है। जिसकी वजह से आंखों में भी सूजन आ गई है।

अब भी बरकरार है 'BB' का बज

अब भी बरकरार है 'BB' का बज

भले ही बिग बॉस खत्म हो गया हो, लेकिन शो को लेकर लोगों के बीच अभी भी बज बरकरार है। शो के एक्स कंटेस्टेंट्स को देखने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी रहती है। अर्चना गौतम की बात करें, तो एक्ट्रेस ने शो में दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अर्चना ने हर दिन को अपने अंदाज से और भी खूबसूरत बनाया।

शो भले ही एमसी ने जीता हो लेकिन...

शो भले ही एमसी ने जीता हो लेकिन...

बिग बॉस की ट्रॉफी भले ही रैपर एमसी स्टैन ने जीती हो, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में अर्चना गौतम पूरी तरह से कामयाब रहीं। शो से निकलने के बाद उन्हें बाकी कंटेस्टेंट के साथ भी कई बार देखा गया है। हाल ही में श्रीजिता डे के साथ स्पॉट किया गया। शो में बार बार किचन और अदरक को लेकर लड़ने वाली अर्चना ने घर से बाहर आकर श्रीजिता डे को कमाल की अदरक वाली चाय पिलाई। ये बात श्रीजिता ने बताई।

अर्चना ने जीता फैंस का दिल

अर्चना ने जीता फैंस का दिल

इस बार बिग बॉस काफी दिलचस्प और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा था। शो के सभी किरदारों ने अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिव ठाकरे संग लड़ाई के बाद अर्चना गौतम को एक बार बाहर का रास्ता भी दिखा दिया था, लेकिन फैंस की जिद और उनके बेबाक अंदाज ने अर्चना को घर के अंदर लाकर ही दम लिया। कई बार अर्चना बुरी तरह से टूटीं, लेकिन फिर खड़ी होकर सबके सामने आईं।

Recommended Video

    Bigg Boss 16 Live: Sreejita De Evicted, Priyanka को मिला Salman Khan का Support, Tina-Shalin Fake

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+