'डायरेक्टर ने सेट पर दी थी गाली': ईशा गुप्ता का खुलासा- फिल्म से लगभग हो गई थी बाहर, बाद में मांगी माफी

मुंबई, 27 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हाल ही में अपनी टॉपलेस फोटो को लेकर सुर्खियों में थी। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं ईशा गुप्ता, अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि कभी-कभी उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। ईशा गुप्ता अब फिल्म सेट पर उनके साथ हुए अभद्र व्यवहार का खुलासा कर हंगामा मचा दिया है। ईशा गुप्ता के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर ने उन्हें गाली दी थी, इतना ही नहीं वह करीब-करीब फिल्म से बाहर ही हो गई थीं।

ईशा गुप्ता ने किया खुलासा

ईशा गुप्ता ने किया खुलासा

फिल्म के दौरान हुए इस बुरे अनुभव का खुलासा ईशा गुप्ता ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर की गाली सुनकर उन्हें भी गुस्सा आया और वह शूटिंग छोड़कर चली गई थीं। 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने बताया, 'यह किसी निर्देशक के साथ मेरा सबसे बुरा अनुभव था, उसने मुझे सेट पर गाली दी थी। शायद उसके सहायक निदेशक के साथ कुछ विवाद था। मैं कभी लेट नहीं हुई, लेकिन उस दिन मैं शूट पर लेट पहुंची।'

सेट पर हो गई थी गलफहमी

सेट पर हो गई थी गलफहमी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ट्रैफिक और टाइम मिसमैनेजमेंट की वजह से कई बार मैं सेट पर लेट पहुंची हूं, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। उस दिन सेट पर मेरे आउटफिट को लेकर कुछ प्रॉब्लम थी, एडी टीम और डायरेक्टर के बीच गलफहमियां बढ़ गई थीं। मैं जैसे ही सेट पर पहुंची तो मैंने कहा 'आई एम सॉरी' और डायरेक्टर ने हिंदी में कुछ कहा। मैंने उसकी तरफ देखा तो उसने कहा, 'तुम बहुत लेट हो चुकी हो'। उस टाइम मैं शांत रही क्योंकि मैं ऐसी ही हूं।'

डायरेक्टर ने दी थी गाली

डायरेक्टर ने दी थी गाली

ईशा गुप्ता आगे बताती हैं, मैंने उससे कहा कि मुझे देर नहीं हुई है...मैं यहा आप सभी से पहले आई हूं। मैं महबूब स्टूडियो के खुलने से पहले आ गई थी। आउटफिट में समस्या थी इसलिए उसे बदल दिया गया था, इसलिए, मैंने कहा यह मेरी गलती नहीं है और उसने मुझे फिर से गाली दी। बस इतना ही काफी था मेरे लिए। मैंने उसे कहा कि तुम्हे पता है तुम यही हो, दोबारा फिर मेरी इंसल्ट मत करना और ना ही बात करना, मूर्ख। मैं यह कहकर बाहर चली गई और उसी आउटफिट में जाकर अपनी कार में बैठ गई।

क्या डायरेक्टर ने मांगी माफी?

क्या डायरेक्टर ने मांगी माफी?

ईशा ने कहा, हालांकि बाद में ईपी और निर्माताओं ने मुझे फोन किया और मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की। मैंने उनके सामने शर्त रखी कि पहले डायरेक्टर के मुझसे माफी मांगनी होगी। उसने घटना के दो दिन बाद माफी मांगी और मैं काम पर लौट आई। माफी नहीं मांगी होती तो मैं नहीं जाती। बता दें कि साल 2012 में ईशा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने राज 3डी, हमशकल्स, रुस्तम और बादशाहो जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें: लोगों के 'सेक्स सिंबल' कहे जाने पर कैसे लगता है? ईशा गुप्ता का जवाब सुनने लायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+