लोगों के 'सेक्स सिंबल' कहे जाने पर कैसे लगता है? ईशा गुप्ता का जवाब सुनने लायक
मुंबई,

मैं इसको सकारात्मक लेती हूं
ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए अपनी काफी हॅाट फोटो शेयर की थीं। ईशा गुप्ता की इस तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियाएं मिलीं और उनको सेक्स सिंबल कहा गया। इस पर बॉलीवुड लाइफ से एक बातचीत में ईशा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां कामसूत्र लिखा गया और बहुत पुराने जमाने पर इस पर बहुत बात हुई है। ऐसे में जब मुझे इस तरह के टैग दिए जाते हैं तो मैं इसे सकारात्मक तरीके से लेती हूं ना कि इससे परेशान होती हूं।

सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने को लेकर कही ये बात
ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर आने वाले हल्के स्तर के कमेंट को लेकर कहा कि हर दिन वह कुछ नया सीखती है। वो किसी ट्रोल को जवाब तभी देती हैं, जब उनको लगता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बिल्कुल ही गैरजरूरी है।

अपनी फिटनेस से भी ध्यान खींचती हैं ईशा
ईशा गुप्ता मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। वो लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। ईशा अपनी फिटनेस और बेहतरीन फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज-3डी और बादशाहो में ईशा गुप्ता नजर आईं। ईशा गुप्ता दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी बहन नेहा गुप्ता भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

मॉडलिंग से की थी ईशा ने करियर की शुरुआत
ईशा गुप्ता फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। 2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें मिस इंडिया में मिस फोटोजेनिक का भी खिताब दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications