ईशा गुप्ता को दो बार करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, बोलीं- डर से कमरे में अकेले नहीं सोती थी
ईशा गुप्ता ने शेयर किया कास्टिंग काउच किस्सा, बोलीं- डर से कमरे में अकेले नहीं सोती थी
मुंबई, 29 अक्टूबर: फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लगातार चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो चीजों पर खुलकर बोलने के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सवालों पर बेबाकी से जवाब दे चुकीं ईशा ने अब कास्टिंग काउच पर बात की है। ईशा ने कहा कि बॉलीवुड में फिल्मों में काम देने के बदले हीरोइन को साथ होने के लिए कहा जाना यानी कास्टिंग काउच एक हकीकत है। उन्होंने खुद दो बार ऐसी स्थिति का सामना किया है। उन्होंने ये भी कहा कि बाहर से आए लोगों को इसका ज्यादा सामना करना पड़ता है और स्टाड किड इससे बच जाते हैं।

मैं कमरे में अकेले नहीं सोती थी
बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में ईशा गुप्ता ने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, इस तरह का पहला मौका एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आया जब हम आउटडोर शूट कर रहे थे। ईशा ने बताया कि मैं उससे इतना डरी हुई थी कि कमरे में अकेले नहीं सोती थी। मैं अपनी मेकअप आर्टिस्ट को अपने साथ कमरे में सुलाती थी। मैंने इसके लिए डर का बहाना किया जबकि डर मुझे सिर्फ उस शख्स से था।

प्रोड्यूसर साथ सोना चाहता था
ईशा ने कास्टिंग काउच का दूसरा एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि एक को-प्रड्यूसर उनके साथ सोना चाहता था। उनके मना करने पर उसने कहा कि वह मुझे फिल्म में नहीं देखना चाहता है। मैं उस फिल्म की 4-5 दिन की शूटिंग कर चुकी थीं। हालांकि तब फिल्म के डायरेक्टर ने उनका साथ दिया था। ईशा का कहना है कि ऐसे कई लोग हैं जो समझौता ना करने पर आपको काम नहीं देते हैं।

स्टार किड को ये कहने की हिम्मत किसी में नहीं
ईशा का कहना है कि स्टार किड को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होता है। वो कहती हैं, वे इंडस्ट्री के बच्चों के साथ ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वहां उनके माता-पिता आएंगे और उनको मार डालेंगे। हमारे लिए वे सोचते हैं कि उसे काम चाहिए तो कुछ भी करने को तैयार हो जाएगी।

लुक को लेकर भी टाइपकास्ट होना पड़ा है
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा था कि अपने रंग को लेकर भी उनको फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उनको सांवले रंग के चलते पूरी बॉडी पर मेकअप कराना पड़ता था। ईशा ने कहा कि कई बार उन्हें अपने लुक के कारण टाइपकास्ट होना पड़ा है। उन्हें गोरा दिखने की सलाह दी जाती थी। यहां तक कि उनकी पूरी बॅाडी का मेकअप भी किया जाता था। मेकअप आर्टिस्ट उनके डार्क रंग को छिपाने की कोशिश करते थे।

ईशा कई साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा
ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद भी वो कई फिल्मों में नजर आईं, हालांकि उनको ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। 2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।












Click it and Unblock the Notifications