Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तलाक के बाद ईशा देओल की दोनों बेटियों का क्या होगा? कौन करेगा परवरिश, भरत तख्तानी से मिलेगी कितनी एलिमनी?

Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि ईशा देओल और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। ये कपल शादी के 12 साल बाद अलग होने जा रहा है।

साल 2012 में हुई थी ईशा देओल की शादी
ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी और गत 6 फरवरी 2024 को एक बयान जारी करते हुए इस कपल अपने अलग होने की खबर लोगों को दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईशा के तलाक के बाद उनकी दोनों बेटियों का क्या होगा? उनकी परवरिश कौन करेगा और ईशा को तलाक के बाद भरत एलिमनी के तौर पर कितने पैसे देंगे।

esha deol

दो बेटियों की मां हैं ईशा देओल
आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां हैं। कपल की बड़ी बेटी राध्या तख्तानी 7 साल की हैं और दूसरी बेटी मिराया तख्तानी 5 साल की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटियों के 18 वर्ष की उम्र होने तक उनकी परवरिश का पूरा खर्च पिता भरत तख्तानी ही उठाएंगे। हालांकि तलाक के बाद बेटियां अपनी मं ईशा देओल के साथ रहेंगी और उनकी देखभाल ईशा ही करेंगी।

मां हेमा मालिनी के साथ रह रही हैं ईशा
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर तलाक की अनाउंसमेंट करने से पहले से ही ये कपल अलग-अलग रह रहा है। खबर है कि ईशा देओल काफी पहले से ही अपनी दोनों बेटियों के साथ मां हेमा मालिनी के घर पर शिफ्ट हो चुकी हैं। ईशा जल्द ही अपना नया काम भी शुरू करने वाली हैं। बेटियों की परवरिश के साथ साथ ईशा देओल को करोड़ों की एलिमनी मिल सकती है।

हेमा मालिनी के घर पर ही सेलिब्रेट की थी दिवाली
आपको बता दें कि ईशा देओल ने साल 2023 की दीवाली अपनी मां हेमा मालिनी के घर पर ही सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें उनके पति भरत तख्तानी नजर नहीं आ रहे थे। वहीं नए साल पर भी ईशा ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी उसमें उनकी दोनों बेटियां ही उनके साथ थीं। ईशा अक्सर अपनी मां हेमा मालिनी के साथ ही नजर आ रही थीं।

ईशा देओल और भरत तख्तानी का बड़ा बयान
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट करने के साथ ही ये भी बताया है कि उनकी बेटियों की परवरिश अब कौन करेगा। ईशा और भरत ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि उनकी दोनों बेटियां उनकी पहली प्रायोरिटी हैं। उन्होंने कहा है- हम आपसी सहमति से अलग हो रहे है लेकिन इस फैसले में हमने अपनी दोनों बेटियों के अच्छे के लिए भी सोचा है। हमारी प्रायोरिटी हमारी बेटियां रहेंगी। सभी से हम हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए अपील करते हैं।

ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक
रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें ये दावा किया गया था कि ईशा देओल और भरत तख्तानी शायद अलग हो गए हैं। पोस्ट में कहा गया था कि तलाक के चलते ही ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी अब पब्लिकली एकसाथ नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं। पोस्ट में कहा गया था कि भरत का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है।

पार्टी में नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे भरत
रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में ये दावा भी किया है कि उन्होंने ईशा के पति भरत को न्यू ईयर के दिन बेंगलुरु की एक पार्टी में देखा था। इस पार्टी में वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। पोस्ट में ये भी बताया गया है कि भरत की नई गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+