'फर्क नहीं पड़ता कितना भी...', ईशा देओल ने भरत तख्तानी से तलाक के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, हो रहा वायरल
Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में भरत तख्तानी से अलग होने की घोषणा की थी। 11 साल की शादी खत्म करने के बाद अब एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में मां हेमा मालिनी के घर शिफ्ट हो चुकी हैं।
भरत तख्तानी से तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब उन्होंने तलाक के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कार में बैठे सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने काले रंग का स्लीवेस टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही सिर पर कैप और आंखों पर सनग्लासेस लगाए हैं।

इस फोटो से ज्यादा ईशा देओल के कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा, 'फर्क नहीं पड़ता चाहे कितना भी घना अंधेरा हो, सूरज जरूर उगता है।' ईशा देओल के अब इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जिंदगी जो दे, उसे खुशी-खुशी दो।' एक ने लिखा, 'भगवान करे आप हमेशा खुश रहें।'
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने तलाक की घोषणा की थी। दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट उन्होंने अपने बयान में कहा था कि, ''हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने ये फैसला अपने दोनों बच्चों के लिए लिया है। तलाक के बाद दोनों मिलकर उनका ध्यान रखेंगे। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और भरत के तलाक की वजह दोनों के आपसी झगड़े बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था जिसकी वजह से ईशा को ऐसा कदम उठाना पड़ा। हालांकि तलाक की असली वजह क्या है इसको लेकर कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। बता दें कि, ईशा और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी। कपल की दो बेटियां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications