Esha Deol के फिल्मों में काम करने से पिता धर्मेंद्र हो गए थे नाराज, एक्ट्रेस ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
Esha Deol Join Bollywood: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने एक्टिंग करियर में कुछ ही फिल्में की है। उन्होंने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। क्योंकि ईशा देओल ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो उन्हें हमेशा से एक्टिंग का शौंक था। लेकिन उनके पिता धर्मेंद्र इस फैसले से काफी नाराज थे।
ईशा देओल का बड़ा खुलासा
ईशा देओल ने हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, उनके पिता धर्मेंद्र फिल्मों में आने की वजह काफी नाराज हो गए थे। यहां तक कि उनके दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल भी नहीं चाहते थे कि ईशा बॉलीवुड में कदम रखें। तब एक्ट्रेस की मां हेमा मालिनी ने उनका खूब सपोर्ट किया था।

फिल्मों में आने से धर्मेंद्र थे खफा
ईशा देओल ने इसकी वजह बताते हुए कि, मेरे पिता अपने घर की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। मैं एक ऐसे घर में पली-बढ़ी हूं, जहां मेरी दादी, चाची, चचेरी बहनें और मां सभी एकसाथ रहते हैं। हमारे आसपास बहुत सी महिलाएं बहुत मजबूत इरादों वाली और काम के प्रति काफी फोकस हैं। तब मैंने भी 18 साल की उम्र में मैंने काम करना शुरू कर दिया था।
ईशा देओल की फिल्में
ईशा देओल ने आगे कहा कि, मेरे पिता एक पंजाबी रूढ़ीवादी व्यक्तिव वाले इंसान हैं। इस वजह से उन्होंने बेटियों को फिल्मी दुनिया में आने की सलाह नहीं दी। बता दें कि ईशा देओल को आखिरी बार वेब 'सीरीज हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया था। जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आए थे। वह एक अन्य वेब सीरीज, 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' का भी हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications