बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने मचाया भौकाल, सौतेली बहन ईशा देओल ने की जमकर तारीफ, लिखा खास पोस्ट

Esha Deol Praise Bobby Deol: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने महज दो दिन में ही 130 करोड़ की कमाई कर ली। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और एक्टर रणबीर कपूर की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं अब बॉबी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी फिल्म का रिव्यू किया और बताया कि उन्हें बॉबी की परफॉर्मेंस कैसी लगी।

फिल्म एनिमल को लेकर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ना सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बल्कि पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने बॉबी देओल के लिए भी स्पेशल संदेश लिखा।

Esha Deol

ईशा देओल ने फिल्म एनिमल की टीम को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बॉबी देओल की इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'शानदार परफॉर्मेंस और सफलता मुबारक हो भैया'। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, इससे पहले जब फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी तो ईशा देओल ने सनी देओल की फिल्म का खूब प्रमोशन किया था।

इसके अलावा बॉबी देओल के सगे भाई सनी देओल ने भी एक्टर की जमकर तारीफ की। सनी देओल ने उनको अपने पोस्ट में बेहतरीन एक्टर बताया। आपको बता दें कि, फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में वह गूंगे बने हैं और बिना एक शब्द कहे उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल की एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में तृप्ति डिमरी की हो रही है। जिनके रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर से क्लैश होने के बावजूद एनिमल इस वक्त धुआंधार कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+