तलाक के बाद बेहद खुश नजर आईं ईशा देओल, भरत से अलग होकर पहली बार हुईं स्पॉट, वीडियो वायरल
Esha Deol Viral Video: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी और मशहूर एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। भरत तख्तानी से शादी के 11 साल बाद एक्ट्रेस ने तलाक लेने का फैसला कर लिया और अब दोनों हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं।
ईशा देओल तलाक के बाद कुछ समय के लिए मीडिया से दूर थीं। लेकिन अब इस घोषणा के बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान के चेहरे पर स्माइल थी और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह खुश हैं। ईशा देओल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ईशा की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी कार से उतरीं और इसके बाद पैपराजी के सामने एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए। फोटोज क्लिक कराने के बाद ईशा ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछा कि, 'आप कैसी हैं?' उन्होंने जवाब में कहा, 'मैं ठीक हूं आप लोग कैसे हैं।' इसके बाद एक्ट्रेस अपनी फ्लाइट के लिए रवाना हो जाती हैं।
बता दें कि, ईशा देओल की भरत तख्तानी से साल 2012 में शादी हुई थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं उनके परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश थे। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शादी के 11 साल बाद कपल ने अपने तलाक की घोषणा कर फैंस को बड़ा झटका दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ईशा ने अलग होने का फैसला किया था।
हालांकि भरत तख्तानी ने अपने कुछ पुराने इंटरव्यूज में बताया कि ईशा उनको लेकर काफी ज्यादा पोजेसिव थीं। जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरी आने लग गई थी। खैर अब कपल का तलाक हो चुका है और ईशा अपनी मां हेमा मालिनी के घर शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं उनके पिता धर्मेंद्र ने कपल को एक बार फिर रिश्ते को दूसरा मौका देने की नसीहत दी है।












Click it and Unblock the Notifications