बॉलीवुड की 5 ऐसी हसीनाएंं, जिन्होंने फिल्मों के लिए इस तरह किया अपना मोटापा कम
बॉलीवुड की हसीनाओं ने जिस तरीके से खुद को ट्रांसफॉर्म किया है, वो काबिले तारीफ है। एक समय में इन अभिनेत्रियों की बॉडी शेप देखकर इन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
मुंबई, 6 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जो अपने पर्फेक्ट फिगर के लिए फेमस हैं। इसके साथ ही अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं। इनमें कई एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जिनकी फिटनेस जर्नी वाकई में मोटिवेट करने वाली हैं। जी हां! अगर आप इन एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीरें देखेंगे, तो शायद इन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो। लेकिन जिस तरीके से इन हसीनाओं ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है, वो काबिलेतारीफ है। आज हम ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करेंगे, जिन्होंने अपने ट्रांस्फॉर्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया।

सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सालों पहले सोनम काफी मोटी थीं। सोनम ने योग, कार्डियो और कथक डांस से अपना वजन कम किया है। आज के समय में एक्ट्रेस फैशन डीवा हैं।

भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म 'दम लगा के हईशा' में काफी मोटी नजर आईं थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए अपना वजन घटाया। अब भूमि काफी पतली हो गई हैं।

आलिया भट्ट
कुछ समय पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी मोटी थीं। लगातार मेहनत करने के बाद अब वे ग्लैमरस बन गई हैं। फिल्मों मे आने के लिए आलिया ने 3 महीने में 16 किलो वजन कम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बेसिक वर्कआउट जैसे ट्रेडमिल, डम्बल, पुशअप्स और बाइसेप्स किए।

सोनाक्षी सिन्हा
फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो हुआ करता था। लेकिन फिल्म 'दबंग' में सोनाक्षी काफी पतली और सुंदर दिखीं। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस की मेहनत है। शुरुआती एक महीने में एक्ट्रेस ने 4 किलो वजन घटाया। इसके साथ ही उन्होंने लॉन टेनिस को भी अपने वर्कआउट में शामिल किया। कड़ी मेहनत और लगातार वर्कआउट से सोनाक्षी अब काफी ग्लैमरस नजर आतीं हैं।

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा का वजन एक समय में 86 किलो हुआ करता था। अपना वजन कम करने के लिए परिणीति ने अपने डे प्लान में काफी चेंजेस किए और करीब 28 किलो वजन घटा लिया। अपने रूटीन में परिणीति पहले जॉगिंग करती हैं और फिर योगा।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications