इमरान हाशमी संग रोमांस! फेमस डायरेक्टर से शादी और फिर धोखा! अब लाइमलाइट छोड़ कहां है 'जहर' की ये हॉट एक्ट्रेस?

Udita Goswami: इमरान हाशमी की 'जहर' फिल्म तो आपको याद ही होगी। फिल्म का गाना 'अगर तुम मिल जाओ' तो फैंस के लिए हमेशा से बेहद खास रहा है। इसमें दिखने वाली एक्ट्रेस ने फिल्म में अपनी अदाएं कुछ ऐसे दिखाई कि लोगों की नजरें ही नहीं हट सकीं। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्म में अपनी हॉटनेस का जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेला है।

उदिता गोस्वामी ने इमरान हाशमी संग रोमांस कर फैंस को मदहोश कर दिया था। उदिता की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी संग शादी की थी। मगर इस शादी के बाद उदिता को काफी कुछ झेलना पड़ा था। इतना ही नहीं शादी के कुछ सालों के बाद एक्ट्रेस का नाम एक केस में सामने भी आया था।

Emraan Hashmi zeher actress

साल 2013 का वक्त था, जब उदिता गोस्वामी ने 'जहर' और 'एक विलेन' फेम डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी की थी। मगर शादी के बाद कई सालों से वे इंडस्ट्री से मानो गायब ही हो गईं। उदिता ना तो किसी फिल्म में दिखीं और ना ही वे पैपराजी के कैमरे में कभी कैद हुईं। बताते चलें कि शादी के दो साल बाद उदिता मां बन गई थीं।

इसके बाद साल 2018 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। साल 2018 का ही समय था, जब उदिता का नाम एक केस में आया था। दरअसल, CDR मामले को लेकर उनका नाम भी सामने आया था और फिर पुलिस ने उदिता से पूछताछ भी की थी।

क्राइम ब्रांच ने पूछताछ में पाया कि अवैध तरीके से जासूसी करने के लिए कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले गए थे। इसमें कंगना रनौत का नाम भी सामने आया था। उदिता का बयान भी दर्ज किया गया, जिसमें ये पाया गया कि एक वकील के जरिये एक्ट्रेस ने अपने पति मोहित सूरी की जासूसी की थी।

कहां हैं उदिता?
बताते चलें कि दो बच्चों की मां बनने के बाद उदिता अब डीजे बन गई हैं। उदिता ने टीओआई से बात करते हुए बताया कि मैं बड़े पैमाने पर संगीत में शामिल हो रही हूं। मुझे इससे खुशी मिलती है। मुझे लगता है कि मैं एकमात्र डीजे बनूंगी। मैंने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं भारत की एकमात्र सेलिब्रिटी डीजे बनूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+