ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक बुलाना पड़ा भारी! इमरान हाशमी को मांगनी पड़ी थी माफी, फिर छलका एक्टर का दर्द

हिंदी सिनेमा में इमरान हाशमी ने अपनी दमदार एक्टिंग और रोमांस से फैंस को हमेशा ही खुश किया है। अब उनकी एक वेब सीरीज आ रही है, जिसमें एक्टर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने किरदार और इंडस्ट्री को लेकर बड़े ही दिलचस्प किस्से सुनाए हैं। मगर इस बीच एक्टर को अचानक अपने उस बयान की भी याद आई, जो उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर दिया था।

इमरान हाशमी को अपने उस विवादित बयान की याद आई, जो एक्टर ने ऐश्वर्या राय को लेकर एक टाइम दिया था। एक्टर ने खुलासा किया कि साल 2014 में कॉफी विद करण में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को प्लास्टिक कहा था तो लोगों ने उन्हें जबरदस्त लताड़ लगाई थी।

Emraan Hashmi

ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान देने को लेकर इमरान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। इमरान ने का कि मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। इसके बाद एक्टर से जब पूछा गया कि प्लास्टिक सुनकर आपके मन में किसका नाम आता है तो एक्टर ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया था।

कफी विद करण के उस पल को याद करते हुए इमरान ने कहा कि मुझे काफी समय तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। आप जानते हैं कि जब रैपिड फायर राउंड हुआ तो करण ने शॉट काट दिया था। उन्होंने चारों ओर देखा और हर कोई मेरी तरफ हैरत की नजरों से देख रहा था।

बताते चलें कि कॉफी विद करण में इमरान हाशमी से ये सवाल किया गया कि उनके मुताबिक बॉलीवुड में कौन प्लास्टिक है। इस पर एक्टर ने तुरंत जवाब दिया- ऐश्वर्या राय। इसके बाद इमरान के इस बयान पर जब बवाल मचा तो एक्टर ने तुरंत ये भी कहा कि उनका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं था। दरअसल, वे तो ऐश्वर्या राय के फैन हैं। इतना ही नहीं एक्टर को सबके सामने ऐश्वर्या से माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+