Emraan Birthday: इमरान हाशमी 4 साल बाद सोलो लीड रोल में करेंगे कमबैक, सिकंदर के साथ आएगा ग्राउंड जीरो का टीजर

Emraan Hashmi Birthday: इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। इस मौके पर उनकी नई फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' के टीजर और रिलीज डेट पर जानकारी आई है। यह रोमांचक थ्रिलर फिल्म है जो, 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी सोलो लीड एक्टर के रूप में वापसी है। इस हफ्ते फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो रहा है, जिसे मेकर्स ने 'सिकंदर' के साथ जोड़ा गया है।

वे इसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की भूमिका में नज़र आएंगे। जो दो साल तक एक हाई-स्टेक्स नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट की जांच करता है। ये फिल्म एक ऐसी अनकही लड़ाई से प्रेरित है, जो सालों तक जनता की नज़रों से छुपी रही। ये फिल्म BSF के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑपरेशन को दिखाती है, जिसे 2015 में आधिकारिक तौर पर सम्मानित भी किया गया था। जबरदस्त एक्शन, गहरे इमोशंस और देशभक्ति से भरी ग्राउंड जीरो हिम्मत, बलिदान और उन अनदेखी चुनौतियों को सामने लाने वाली है। जिनसे हमारे जवान रोज़ाना जूझते हैं।

Emraan Hashmi Birthday

इमरान को आखिरी बार 2021 की हॉरर फिल्म 'डिब्बुक' में सोलो लीड में देखा गया था। अब, 'ग्राउंड ज़ीरो' में वे एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का अनोखा संगम पेश करते हुए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म की कहानी एक वास्तविक ऑपरेशन से प्रेरित है, जो दशकों तक गोपनीय रखा गया था। ग्राउंड जीरो का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है, जो इस फिल्म में सेना के संघर्षों को रियलिस्टिक अंदाज़ में पेश करने वाले हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशन से भरपूर ये कहानी सिर्फ जंग के मैदान तक सीमित नहीं है। बल्कि उन निजी बलिदानों को भी दिखाएगी, जो सरहद पर तैनात हमारे जवान देते हैं। फिल्म सेना के जज़्बे, उनके संघर्ष और उनकी ज़िंदगी के अनदेखे पहलुओं को सामने लाने का वादा करती है।

'लक्ष्य' जैसी देशभक्ति से भरपूर फिल्म के निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। 'ग्राउंड ज़ीरो' 25 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+