एयरहोस्टेस के साथ इमरान हाशमी और अक्षय कुमार ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोगों की खुली रह गई आंखें
Akshay Kumar and Emraan Hashmi Dance: अक्षय कुमार और अमरान हाशमी का डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस भी अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ डांस करती नजर आती हैं।

Akshay Kumar and Emraan Hashmi Dance: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए गैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म आगामी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ने लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। ऐसे में अक्षय कुमार कई स्टार्स के साथ इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर डांस किया था और अब वह अपनी फिल्म के को-स्टार इमरान हाशमी के साथ इसी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने किया डांस
टाइगर श्रॉफ के साथ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब अक्षय कुमार अपने को-स्टार इमरान हाशमी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार का ये नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने को-स्टार इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' के सबसे फेमस सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
एयरहोस्टेस के साथ थिरके अक्षय-इमरान
अक्षय कुमार और अमरान हाशमी का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स ने इस वीडियो में धांसू डांस किया है। इतना ही नहीं, वीडियो में एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस भी अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ डांस करती नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया डांस वीडियो
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' का पार्टी सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर अब तक कई हजार लोग सोशल मीडिया पर डांस रील वीडियो बनाकर शेयर कर चुके हैं। ये गाना रिलीज होने के बाद से काफी पॉपुलर हो गया है।

अक्षय कुमार ने बनाया डांस रील वीडियो
अक्षय कुमार ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- जब तक कैप्टन ने मंजूरी का इंतजार किया, हमने मौका पे चौका मार दिया। हमारी एयरहोस्टेस @sethi_prerna9218 की मदद से हमने 'मैं खिलाड़ी' पर एक रील भी बनाई। क्या आपने अभी तक अपनी रील बनाई है?

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बातें
अक्षय कुमार के इस धमाकेदार वीडियो पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अब फिल्म का इंतजार करना मुश्किल है..बहुत ही दमदार डांस है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इन दोनों की जोड़ी कमाल की है। दोनों का डांस भी मजेदार है।












Click it and Unblock the Notifications