'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने खरीदा नया घर, वीडियो में दिखाई झलक और कही ये बड़ी बात
Elvish Yadav New Home: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि एल्विश यादव एक बहुत ही फेमस यूट्यूबर हैं। वह अपने करियर के तौर पर यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जीत हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब खबर है कि एल्विश यादव ने अपने लिए नया घर भी खरीद लिया है। अपने हालिया व्लॉग में एल्विश यादव ने लोगों को अपने नए घर की एक झलक दिखाई है।
एल्विश यादव ने खरीदा नया घर
आपको बता दें कि एल्विश यादव ने रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और फिर वह विनर भी बन गए। 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में जीत हासिल करने के बाद एल्विश यादव लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वह लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताते रहते हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया है जिसमें उन्होंने फैंस को अपने नए घर की एक झलक दिखाई है।

वीडियो में दिखाई नए घर की झलक
अपने नए घर की झलक दिखाते हुए एल्विश यादव ने कहा- आखिरकार बिग बॉस के बाद मैं पहली बार अपने नए घर पर आ गया हूं। आपको बता दें कि एल्विश का नया घर अभी भी बन रहा है। इसे पूरा होने में अभी थोड़ा समय बाकी है। ऐसे में वीडियो में एल्विश ने अपने नए घर की एक छोटी सी झलक दिखाई है।
एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल
25 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव अपने यूट्यूब चैनल्स को लेकर काफी फेमस हैं। साल 2016 में एल्विश ने अपना पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनके चैनल को लोगों ने खूब पसंद किया। 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और 'एल्विश यादव' नाम के दो चैनलों पर काम करते हुए एल्विश यादव अलग-अलग कंटेट देते रहते हैं। पहले चैनल पर हर दिन के वीडियो अपलोड होते हैं, जबकि दूसरा चैनल उनके कुछ खास कंटेट के लिए है। इंस्टाग्राम पर एल्विश के 16.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 7.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications