Elvish Yadav: सांप का जहर मामले मे संपेरे ने खोले कई राज, राहुल यादव ने बताया सच, एल्विश यादव से होगी पूछताछ

Elvish Yadav Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि एल्विश यादव पर नोएडा में आयोजित रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि इस केस में अब तक पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की है। इन्हीं में से एक राहुल यादव को दोबारा रिमांड पर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 24 घंटे की इस रिमांड में राहुल यादव ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं।

एल्विश यादव से हो सकती है पूछताछ
खबर है कि राहुल यादव की रिमांड गत 16 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) दोपहर 12 बजे से शुरू हुई थी। पुलिस ने इस 24 घंटे की रिमांड में राहुल से लोकेशन, मीडिएटर और डायरी में मिले फोन नंबर के बारे में बारीकी से पूछताछ की है। वहीं राहुल ने भी पुलिस के सामने कई राज खोले हैं।

Elvish Yadav

राहुल यादव से पिछले 24 घंटे से हो रही है पूछताछ
जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस को जो डायरी बरामद हुई है उसमें रेव पार्टियों का साफतौर पर जिक्र किया गया है। डायरी में लिखा हुआ है कि रेव पार्टी जहां पर आयोजित हुई थी वहां नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया गया था। इस डायरी में आयोजकों के नाम भी लिखे हुए हैं।

डायरी में लिखे हैं रेव पार्टीज के आयोजकों के नाम
आपको बता दें कि सांपों की तस्करी और रेव पार्टियों में सांपों का जहर स्पलाई करने और उनका इस्तेमाल करने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर भी आरोप लगे हैं। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेव पार्टियों में सांप का जहर पहुंचाने का काम राहुल यादव ही करता था। पुलिस को जो डायरी मिली है उसमें सपेरे, पार्टीज के आयोजकों के फोन नंबर से लेकर उनके ठिकाने तक का पूरा ब्यौरा मौजूद है।

संपेरे से खुलेंगे कई नए राज
वहीं पुलिस का मानना है कि इस डायरी के जरिए ही इस केस के कई पहलू सामने आएंगे। डायरी में दर्ज रेव पार्टीज के आयोजकों तक पुलिस को पहुंचाने का काम राहुल यादव कर सकता है। राहुल से पूछताछ हो रही है। इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ भी एफआईआर की गई है। जानकारी के मुताबिक डायरी में लिखे गए संपेरे के नाम का पता चलने के बाद उससे भी पूछताछ की जा रही है। अब एल्विश यादव को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+