Elvish Yadav ने शख्स को जड़ा जोरदार थप्पड़, जानें ऐसा क्या हुआ कि यूट्यूबर को आया गुस्सा...
Elvish yadav slapped a man: एल्विश यादव एक ऐसे कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके जबरदस्त यूट्यूब कंटेंट के चलते उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली है। सुर्खियों में रहने वाले एल्विश यादव के कई बार विवादित वीडियोज सामने आ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप सामने आया, जिसमें एल्विश ने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
मामला है जयपुर के एक हाई प्रोफाइल रेस्टोरेंट का, जहां पर देर शाम एल्विश यादव तब मुसीबत में पड़ गए, जब उन्होंने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ के जड़ने के पीछे की वजह क्या है, चलिये जानते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस विनर एल्विश यादव को एक आदमी को जोरदार थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है। शख्स की पहचान नहीं हुई है। जब मामला बढ़ा, तो पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
बताते चलें कि वीडियो के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने एल्विश यादव के परिवार पर कमेंट किया, जिसके बाद गुस्से में आकर यूट्यूबर ने शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि घटना के सामने आने के बाद एल्विश की पीआर टीम ने इसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। मगर एक बयान है, जो ऑडियो क्लिप के तौर पर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब एल्विश का इस तरह का विवादित वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी जम्मू कश्मीर में माता वैष्णों देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे तो उनकी रास्ते में किसी से झड़प हो गई। यूट्यूबर का एक क्लिप भी वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जारहा था कि कोई मुस्लिम शख्स एल्विश से जा भिड़ा था।
हालांकि इसके बाद खुद शख्स ने सामने आकर बताया कि वो मुसलमान नहीं है। उसकी एल्विश यादव संग कोई झड़प नहीं हुई थी। किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई मगर बाद में मामला शांत हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications