पैसा बना एल्विश यादव की जान का दुश्मन? 26 साल के यूट्यूबर ने बनाई करोड़ों की दौलत, कार कलेक्शन भी जानदार
Elvish Yadav Networth & Controversy: यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर परेशानियों में घिरते नजर आ रहे हैं। 17 अगस्त की सुबह उनके गुरुग्राम स्थित घर में अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग हुई हैं। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि हमले के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे।
जब ये पूरा हादसा हुआ उनके घर में केयरटेकर और उनकी मां ही थी। इस हमले में किसी भी प्रकार की जानहानि की खबर नहीं है। इसके अलावा हमले को किसने अंजाम दिया है, उसकी भी जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। वैसे ये पहला मामला नहीं है जब एल्विश यादव किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हों। इसके पहले भी वो विवाद में फंस चुके हैं और जेल में भी रह चुके हैं।

साल 2024 में एल्विश का नाम सांप के जहर (स्नेक वैनम) की तस्करी में जुड़ा। आरोप ये हैं कि एल्विश रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करते हैं। इसके बाद उन्हें नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भी भेजा था। हालांकि कुछ समय बाद एल्विश को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद से वो बाहर हैं, लेकिन केस अभी भी चल रहा है। बता दें, एल्विश यूट्यूब पर रोस्ट वीडियो बनाने की वजह से फेमस हुए थे। इससे ही वो मोटी कमाई करते हैं। 26 साल के एल्विश की कमाई की कितनी है, हम आपको बताते हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो एल्विश की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई यूट्यूब चैनल, ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव इवेंट्स और टीवी शोज से करते हैं। इसके अलावा उनका क्लोदिंग ब्रांड है। जिससे भी उन्हें मोटी कमाई होती है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि हर महीने यूट्यूब से एल्विश को 8-10 लाख रुपये को मिलते हैं। इसके अलावा एल्विश को कार का भी शौक है। पोर्श Porsche 718 Boxster, मर्सेडीज-जी वैगन Mercedes-Benz G-Wagon, ऑडी Audi, फॉर्च्यूनर Toyota Fortuner, और वर्ना Hyundai Verna जैसी गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications