Elvish Yadav: पांच दिन बाद जेल से बाहर निकलेंगे एल्विश यादव, जमानत की खबर सुन खुशी से झूमे फैंस, देखें रिएक्शन

Elvish Yadav get Bail: बीते कुछ दिनों से यूट्यूबर एल्विश यादव जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यूट्यूबर को पुलिस ने 14 दिनों की हिरासत में लिया हुआ था। अब खबरे हैं कि एल्विश को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। खबर मिलने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

एल्विश को जमानत मिलने के बाद फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट्स की भरमार हो गई है। हर कोई एल्विश की रिहाई को लेकर रिएक्शन दे रहा है। इस बीच एल्विश आर्मी के नाम से भी पोस्ट्स छा गए हैं।

Elvish Yadav got bail

बताते चलें कि एल्विश यादव के मामले में शुक्रवार को सुनवाई की तारीख तय की गई थी। पुलिस ने यूट्यूबर के मामले में धाराएं बढ़ा दी थीं जिसके बाद याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एल्विश के वकील दीपक भाटी इस मामले को देख रहे थे उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

एल्विश बीते रविवार को जेल गए थे जिसके बाद सोमवार को वे कोर्ट में पेश होने वाले थे मगर वकीलों की हड़ताल की वजह से सुनवाई में देरी हो गई। अब वकील के बयान के मुताबिक सुनवाई आज होनी थी। आज सुनवाई होने के बाद आखिरकार एल्विश की मुसीबतें कम हुईं और उन्हें बेल मिल गई।

ट्विटर पर मीम्स की बरसात हो गई, जब एल्विश के फैंस को खबर मिली कि पांच दिनों के बाद आखिरकार वे जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ट्वीट कर लोग वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं और एल्विश के पुराने वीडियोज भी रीपोस्ट किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग खुद के वीडियोज बना-बनाकर पोस्ट कर रहे हैं और एल्विश यादव को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। ट्विटर पर रिएक्शन्स की मानो बाढ़ सी आ गई है। इससे पहले एल्विश जब रेव पार्टी वाले मामले में फंसे थे तो फैंस काफी परेशान हो गए थे। हर कोई उनके बाहर आने की दुआएं मांग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+