फिर मुसीबत में फंसे एल्विश यादव, NCW में हुई पूछताछ, मांगनी पड़ी माफी, चुम दरांग पर की थी 'ऐसी' टिप्पणी
Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 के विनर फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। खबर है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बिग बॉस 18 की कंटेस्टटें रह चुकीं चुम दरांग के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर से पूछताछ की है।
फिर विवादों में घिरे एल्विश यादव
आपको बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने यूट्यूबर एल्विश यादव को 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टटें रह चुकीं चुम दरांग के खिलाफ कथित नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों के लिए आज यानी 23 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पूछताछ के लिए बुलाया था।

चुम दरांग के खिलाफ की थी गलत टिप्पणी
जानकारी के अनुसार एल्विश यादव को एनसीडब्ल्यू के दिल्ली ऑफिस में आज दोपहर को पेश होने के लिए कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला तब सामने आया था जब एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल के साथ एक पॉडकास्ट में चुम दरांग के नाम, जातियता और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में निभाए गए उनके रोल का जमकर मजाक उड़ाया था।
एल्विश यादव ने सरेआम मांगी माफी
एनसीडब्ल्यू ऑफिस का दौरा करने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने कहा- ऐसे कई लोग हैं जो मेरे इरादों को नहीं समझ पाए। मैं मानता हूं कि अगर लोगों को मेरे बयानों से परेशानी हो रही है, तो मैंने कुछ गलत ही कहा होगा। इस मामले के संबंध में, मैं अंदर गया और माफी मांगी। मेरा किसी के खिलाफ कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। न ही मैं किसी के खिलाफ कोई दुर्भावना रखता हूं। मैंने अपनी तरफ से माफी मांग ली है।
एल्विश यादव ने चुम दरांग को क्या कहा था?
एल्विश यादव ने गत 11 फरवरी 2025 को एक पॉडकास्ट में चुम दरांग और करणवीर मेहरा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। एल्विश यादव ने शो में कहा था- करण वीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई? इतना टेस्ट किसका खराब होता है? चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किया है।
चुम दरांग ने भी दिया था कड़ा जवाब
-वहीं एल्विश यादव की इस टिप्पणी का चुम दरांग ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। मिस अरुणाचल प्रदेश रह चुकीं चुम दरांग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- किसी की पहचान और नाम का अपमान करना 'मजाक' नहीं है। किसी की उपलब्धियों का मजाक उड़ाना 'हंसी-मजाक' नहीं है। अब हास्य और नफरत के बीच की रेखा खींचने का समय आ गया है।
-चुम दरांग ने अपनी पोस्ट में लिखा था- ये निराशाजनक टिप्पणी सिर्फ मेरी जातीयता के बारे में नहीं थी, मेरी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज द्वारा समर्थित फिल्म को भी अपमानित किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग में हुई थी शिकायत
-एल्विश यादव की इस टिप्पणी को लेकर अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) ने भी कड़ी निंदा की थी और एनसीडब्लू को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग क गई थी।
-अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष केंजम पकम ने कहा था- एल्विश यादव की टिप्पणियां न केवल चुम दरांग का अपमान हैं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। ऐसी टिप्पणियां महिलाओं में डर और असुरक्षा पैदा करती हैं। ऐसे में यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications