Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझे मार डालेंगे', खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने पर 33 साल की बॉलीवुड हसीना के साथ ये क्या हुआ? बड़ा खुलासा

Elnaaz Norouzi Iran War: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल युद्ध के चलते बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मिसाइल हमलों, राजनीतिक बयानबाजी और लगातार बिगड़ते हालात के बीच सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत से जुड़े लोग भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।

एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी के बयान ने काटा बवाल
इसी बीच ईरानी मूल की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स और फिल्म तेहरान से पहचान बनाने वाली एलनाज नौरोजी ने ईरान के मौजूदा हालात और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया है कि अगर वह अपने देश लौटीं तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।

Elnaaz Norouzi

एलनाज नौरोजी के जान को खतरा?

युद्ध के माहौल और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एलनाज नौरोजी का ये बयान अब ग्लोबल डिबेट का हिस्सा बन गया है। दरअसल एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी इस समय अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि अगर वह ईरान लौटती हैं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

खामेनेई पर बयान के बाद चर्चा में आईं एलनाज नौरोजी

दरअसल हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद एलनाज नौरोजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने इस खबर पर खुशी जताई थी। इसके बाद उनका बयान तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया था।

'47 साल से जिस खुशखबरी का इंतजार था'

एलनाज नौरोजी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि ये वह खबर है जिसका इंतजार कई ईरानी नागरिक दशकों से कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि उनकी प्रतिक्रिया किसी देश के खिलाफ नहीं बल्कि मौजूदा शासन व्यवस्था के खिलाफ है। एक्ट्रेस का कहना है कि ईरान के लोगों और वहां की सरकार को अलग-अलग नजरिए से देखना जरूरी है।

'ईरान नहीं लौट सकती, मुझे मार देंगे'

फिलहाल एक इंटरव्यू में एलनाज नौरोजी ने खुलकर कहा है कि वह लंबे समय से अपने देश नहीं गई हैं और फिलहाल वहां जाना उनके लिए सुरक्षित नहीं है। उनके शब्दों में अगर वह ईरान में कदम रखती हैं तो उनकी मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा राजनीतिक माहौल और उनके सार्वजनिक बयानों के कारण जोखिम काफी ज्यादा बढ़ गया है।

ईरान के हालातों को लेकर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

-एलनाज नौरोजी ने बातचीत में कहा कि ईरान के अधिकांश लोग शिक्षित और प्रगतिशील सोच रखते हैं लेकिन इस्लामिक रिपब्लिक की नीतियां आम नागरिकों की सोच से अलग हैं।

-एक्ट्रेस ने इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि एक समय ईरान के अमेरिका और इजरायल दोनों के साथ बेहतर संबंध थे लेकिन मौजूदा शासन की नीतियों ने हालात बदल दिए हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है और विरोध प्रदर्शनों को दबाया जाता है।

'महसा अमिनी आंदोलन ने बदली सोच'

-एलनाज नौरोजी ने साल 2022 में हुई 22 साल की कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत का भी जिक्र किया, जिसने पूरे ईरान में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था।

-एलनाज नौरोजी ने कहा- हिजाब नियमों को लेकर गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस हिरासत में हुई महसा अमिनी की मौत ने महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर वैश्विक बहस छेड़ दी थी। एलनाज नौरोजी के अनुसार उसी समय उन्होंने खुलकर शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी जिससे उनका परिवार भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था।

'अगर लोग मारे जाएंगे तो जिम्मेदार सरकार होगी'

हालिया संघर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए एलनाज नौरोजी ने कहा था कि युद्ध में आम नागरिकों की मौत के लिए सत्ता में बैठे लोग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्षों से जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है और यही असंतोष की बड़ी वजह है।

तेहरान से रिफ्यूजी कैंप तक का सफर

-एलनाज नौरोजी का बचपन भी संघर्षों से भरा रहा है। वह करीब 8 साल की उम्र तक तेहरान में रहती थीं जिसके बाद उनका परिवार जर्मनी चला गया था। वहां उन्हें शरणार्थी शिविर में रहना पड़ा था, जहां जीवन बेहद कठिन था।

-एलनाज नौरोजी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सिर्फ साधारण खाना मिलता था। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली एलनाज ने मुश्किल हालातों के बीच अपना करियर बनाया।

एलनाज ने भारत में बनाई नई पहचान

युवावस्था में भारत आकर एलनाज ने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और धीरे-धीरे हिंदी वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही हैं लेकिन अपने देश से दूरी और राजनीतिक हालात अब भी उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बने हुए हैं।

एलनाज नौरोजी के बयान ने मचाया हंगामा

एलनाज नौरोजी के बयान ने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनके बयान को विवादित भी बता रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+