बढ़ते वजन और बोल्ड ड्रेस के चलते एकता कपूर हुईं ट्रोल, लोग बोले- ये तो छोटा भीम लग रही हैं

Ekta Kapoor Trolled: टीवी इंडस्ट्री और कई वेब सीरीज की फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर अपने बिंदास अंदाज के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एकता कपूर ने ही टीवी सीरियल की दुनिया को आज घर घर में मशहूर कर दिया है। उनका हर सीरियल लोगों को खूब पसंद आता है। इस वजह से उन्हें टीवी की क्वीन भी कहा जाता है। हालांकि कई बार एक्ता कपूर बॉडिंग शेमिंग का शिकार हो जाती है। साथ ही उनकी ड्रेसिंग सेंस पर भी कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

एकता कपूर को किया जा रहा है ट्रोल
एकता कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वह मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। इस इवेंट से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में एकता कपूर ब्लैक कलर की ड्रेस में पहुंची थीं जिसे देखकर लोगों ने उनके फैंस सें को लेकर उनका मजाक बनाया है। उनकी ड्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बढ़ते वजन के चलते हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार
मामी फिल्म फेस्टिवल में एकता कपूर ने ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन पहना हुआ था। इस ड्रेस में वह काफी अच्छी लग रही थीं लेकिन बढ़े हुए वजन के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। एकता कपूर का रेड कार्पेट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में पहुंचीं एकता कपूर पैपराजी को जमकर पोज दे रही हैं। एकता कपूर के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं।

लोगों ने कमेंट्स कर कही ऐसी बात
लोगों की मानें तो एकता कपूर के बढ़े हुए वजन के चलते उन पर ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- छोटा भीम। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- एकता कहां है इसमें, 2-4 मिलाकर बनी है ये। वहीं एक शख्स ने लिखा है- एकता कपूर के सीरियल शानदार है लेकिन इनका ड्रेसिंग सेंस बहुत खराब है। इससे पहले भी कई बार एकता कपूर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+