Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'एडल्ट फिल्में बंद करो' ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Ekta Kapoor, बोलीं- 'मैं एडल्ट हूं और इसलिए...'

Ekta Kapoor On Adult Movies: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह आज इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल फिल्ममेकर में से एक हैं। एकता कपूर बोल्ड कंटेंट को लेकर ज्यादा फेमस है। उनकी टार्गेट ऑडियंस आज की यंग जेनरेशन है। हालांकि इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है।

एकता कपूर को अपने काम की वजह से कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि एकता हमेशा ट्रोलर्स को करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटती। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ उन्होंने ट्रोल्स को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि उन्हें करारा जवाब दिया है।

Ekta Kapoor

दरअसल, सोशल मीडिया पर एकता कपूर के एडल्ट कंटेंट बनाने को लेकर लोगों ने कुछ भद्दे कमेंट्स किए। सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने अपने फैंस से फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर बातचीत की। इस बीच एक फैन ने उन्हें ट्रोल किया कि, इस तरह के एडल्ट कंटेंट बनाने बंद करो। जिसका एकता ने अपनी हाजिरजवाबी देते हुए ट्रोलर की बोलती बंद कर दी।

एक यूजर ने एकता कपूर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कृपया एडल्ट फिल्में बनाना बंद करें।' इस पर एकता ने करारा जवाब देते हुए ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। उन्होंने इस यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'नहीं, मैं एक एडल्ट हूं इसलिए मैं एडल्ट फिल्में बनाऊंगी।' एकता कपूर के इस ट्वीट पर अन्य यूजर ने कमेंट कर उनका सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, आप इनकी मत सुनो आप अच्छा काम कर रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई।

एक यूजर ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए इस तरह का कंटेंट बनाकर आप जेनरेशन को खराब कर रही हैं। एकता ने इस यूजर का रिस्पॉन्स देते हुए लिखा, 'हां मुझे शर्म आ रही है और कुछ'। इसके बाद एकता ने फैंस के साथ इस बातचीत को बड़े ही अलग अंदाज में खत्म किया। बता दें कि, फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+