Ek Villan Returns Trailer: खत्म हुआ इंतजार, जानिए इस बार कौन होगा असली विलेन? देखिए ये धमाकेदार ट्रेलर
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं।
मुंबई, 30 जून: 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर विलेन की वापसी हो रही है। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पोस्ट हाल ही में रिलीज हुआ था। वहीं अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी थोड़ी देर पहले रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर बेहद जबरदस्त है। जिसमें जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

कैसा है एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर?
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। ट्रेलर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फिल्म में दोगुना सस्पेंस देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखने के बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि जॉन अब्राहम या फिर अर्जुन कपूर में से कौन विलेन होने वाला है। अब ये असली विलेन कौन है इसके लिए दर्शकों को फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के दुश्मन हैं।
साल 2014 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट
बता दें कि, साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन का ये सीक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। फिल्म में विलेन का किरदार रितेश देशमुख ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। अब फैंस को इस सीक्वल के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि क्या ये सीक्वल फैंस की उम्मीदों पर खड़ा उतरता है या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications