Ek villain Returns: दूसरे दिन कुछ ऐसा रहा दो दमदार विलेन्स की फिल्म का कलेक्शन, पॉजिटिव रिस्पॉन्स की उम्मीद
'एक विलेन रिटर्न्स' ओपनिंग डे पर तो ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही। ऐसे में फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है।
मुंबई, 31 जुलाई: जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हो चुकी है। 2014 में आई 'एक विलेन' के सीक्वल को फैंस ने पसंद किया या नहीं, ये तो कुछ दिनों बाद ही पता चल पाएगा। ओरिजनल फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। इस फिल्म पर भी दर्शकों ने अपना खूब प्यार लुटाया था। अब रविवार को इसके सीक्वल की अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म रिलीज होने से पहले ही कास्ट ने इसके प्रमोशन में जी तोड़ मेहनत की। बावजूद इसके.. दूसरे दिन भी फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। फिल्म ओपनिंग डे पर तो ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही। ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। दूसरे दिन का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ने दूसरे दिन भी कुछ खास कामयाबी नहीं हासिल की है। बताते चलें कि इंडिया टुडे ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स दिए हैं।
दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने के बाद अब रविवार को फिल्म की अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 7.5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 14 करोड़ रुपये से ऊपर चला गया है।
बताते चलें कि फिल्म एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। फिल्म एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। पहली फिल्म हीरो और विलेन के बीच लड़ाई पर थी। अब इसका सीक्वल यानी एक विलेन रिटर्न्स की कहानी दो विलेन्स की कहानी है। थ्रिलर में लीड रोल में तारा सुतारिया और दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। दिशा पाटनी की आखिरी फिल्म मलंग थी, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications