खुद से 11 साल बड़े एजाज खान से पवित्रा पुनिया ने की सगाई, 'बिग-बॉस' में कुछ ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
एजाज खान और पवित्रा ने सगाई कर ली है और ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा भी की है।
मुंबई, 5 अक्टूबर: 'बिग-बॉस' दर्शकों को सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, देता बल्कि इस शो से कई जोड़ियां भी बनकर बाहर आती हैं। आपको याद होगा बिग-बॉस 14 में एजाज और पवित्रा पुनिया की जोड़ी ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया था। दोनों में कभी तकरार, तो कभी प्यार देखने को मिलता था। घर के अंदर पनपे इस प्यार को दोनों ने बाहर भी बरकरार रखा। इस कड़ी में अब कपल ने फैंस को प्यारा सा सरप्राइस भी दिया है। दरअसल, एजाज और पवित्रा ने सगाई कर ली है और ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा भी की है।

एजाज ने शेयर की तस्वीरें
हाल ही में एजाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में पहली फोटो में पवित्रा रिंग पहनी हुईं नजर आ रही हैं।

एक्टर ने शेयर की तस्वीर
एक्टर ने जो दूसरी फोटो शेयर की है, उसमें पवित्रा ने दोनों हाथों से अपने चेहरे को ढका हुआ है। पवित्रा इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में पवित्रा प्यारी सी स्माइल देती हुई दिख रही हैं।

एजाज ने बोली ये बात
तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एजाज ने लिखा- बेबी हमने सही वक्त का इंतजार किया। मैंने हमेशा बेस्ट का वादा किया है। क्या तुम मुझसे शादी करोगी? उसने कहा हां। एजाज ने इस पोस्ट पर कई हैशटैग्स भी डाले।

एक्टर्स ने दी बधाई
एजाज और पवित्रा की सगाई पर इंडस्ट्री के कई लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। जैस्मीन भसीन ने लिखा- हमें पार्टी चाहिए। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाए। कई और एक्टर्स ने भी कपल को ढेरों बधाईयां दीं।

पवित्रा ने शेयर की थी तस्वीर
इससे पहले पवित्रा ने रिंग दिखाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद से ही उनकी और एजाज की सगाई की खबरों की अफवाह उड़ रही थी। अब एजाज खान ने इन सभी अफवाहों को सच साबित कर दिया है।

BB के घर से हुआ था प्यार
बताते चलें कि 'बिग बॉस 14' साल 2010 में आया था। इसी दौरान एजाज और पवित्रा जब घर से बाहर आए थे, तो उन्होंने तभी फैंस को बता दिया था कि वे शादी करेंगे। अब कपल ने अपनी सगाई की न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications