जानिए, कितनी पढ़ी-लिखी है 'तारक मेहता...' की स्टार कास्ट, बबिता जी हैं सबसे ज्यादा एजुकेटेड
मुंबई, अक्टूबर 07: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कलाकारों की दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता है। लोग अपने चेहेते किरदारों को लेकर काफी कुछ जानकारी रखते हैं, लेकिन बहुत से लोग पता नहीं होगा कि, इस सीरियल के अधिकतर कलाकारों ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनमें से कुछ को तो इस पेशे के प्रति अपने प्यार का एहसास एकेडमिक कोर्स करने के दौरान भी हुआ। आज हम आपकों इस सीरियल से जुड़े कलाकारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में डीटेल से बताने जा रहे हैं।

दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल
इस शो के सबसे अहम किरदार जेठालाल का है। शो में जेठालाल की भूमिका दिलीप जोशी निभा रहे हैं। दिलीप जोशी ने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में स्नातक किया है। अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के दौरान उन्हें भारतीय राष्ट्रीय रंगमंच सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया था। दिलीप ने थियेटर और टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। साल 1989 में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से दिलीप ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

दिशा वकानी (दया बेन)
सीरियल की एक और अहम किरदार दया बेन का रोल दिशा वकानी निभा रही है। दिशा वकानी ने अहमदाबाद से ड्रामा में डिग्री हासिल की है। अभिनेत्री ने न केवल तारक के साथ छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाई है, बल्कि जोधा अकबर जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। दिशा काफी समय से सीरियल का हिस्सा नहीं है। माना जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है।

अमित भट्ट (चंपक लाल)
तारक में जेठालाल के पिता चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभाने वाले अमित भट्ट के पास कॉमर्स में स्नातक की डिग्री है। वह गुजरात से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। अमित भट्ट केवल 48 साल के हैं यानी वह जेठालाल से छोटे हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार अमित भट्ट को एक एपिसोड के करीब 80 हजार रुपए फीस मिलती है। दिलीप जोशी और अमित भट्ट ने इससे पहले टीवी सीरियल एफआईआर में साथ काम किया था।

मंदार चंदवाडकरी (भिड़े मास्टर)
तारक मेहता में भिड़े मास्टर के नाम से मशहूर मंदार मैकेनिकल इंजीनियर हैं। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, मैं पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हूं और दुबई में काम कर रहा था। मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी और 2000 में भारत लौट आया क्योंकि मैं अभिनय में अपना करियर बनाना चाहता था। अभिनय हमेशा से मेरा जुनून रहा है। इंडस्ट्री में बहुत काम है लेकिन मैं ब्रेक मिलने का इंतजार कर रहा था। मुझे वह 2008 में इस (तारक मेहता का उल्टा चश्मा) शो के जरिए मिला।

सोनालिका जोशी (माधवी भाभी)
सोनालिका जोशी शो में माधवी भाभी (भिडे की पत्नी) की बहुचर्चित भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बी.ए. इतिहास, फैशन डिजाइनिंग और रंगमंच में किया है। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

मुनमुन दत्ता (बविता जी)
मुनमुन दत्ता 'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं। शो में बबीता के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री के पास अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री है। उन्होंने हम सब बाराती से टेलीविजन पर डेब्यू किया और शुरू से ही तारक का हिस्सा रही हैं।

तनुज महाशब्दे
तारक मेहता में मिस्टर अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज ने इंदौर से मरीन कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया है। उन्होंने भारतीय विद्या भवन कला केंद्र से थिएटर सीखा।

श्याम पाठक (पोपट लाल)
शो में पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया में अपना नामांकन कराया था, लेकिन अभिनय में अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। तारक के साथ उन्होंने अपना नाम बनाया।

शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)
शैलेश लोढ़ा शो में तारक मेहता की शीर्षक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) में डिग्री हासिल की है और मार्केटिंग में पोस्ट-ग्रेजुएशन भी पूरा किया है। शैलेश इस टीवी सीरियल की नींव से जुड़े हुए हैं। शैलेश लोढ़ा एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के कवि और लेखक भी हैं। वह इस सीरियल में लीड केरेक्टर जेठालाल चंपकलाल गड़ा के बेस्ट फ्रेंड के रोल में नजर आते हैं।

अंबिका रंजनकरी (कोमल हाथी)
शो में कोमल हाथी के रूप में नजर आने वाली अंबिका रंजनकरी ने सेंट थॉमस से स्कूली शिक्षा के बाद मीठीबाई कॉलेज से समाजशास्त्र में बीए किया है। वह शुरू से ही इस फेमस शो का हिस्सा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications