मुश्किल में जैकलीन फर्नांडिस, ईडी ने 7.27 करोड़ की संपत्ति की अटैच

मुंबई 30 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। एक्ट्रेस पर ईडी ने एक्शन लेते हुए ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े हुए जबरन वसूली मामले में 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। इस संपत्ति में एक्ट्रेस की 7.12 करोड़ की एफडी भी शामिल है। हाल ही में ईडी ने पांच साल पुराने धोखाधड़ी मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था।

अब तक तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया

अब तक तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस से ईडी की टीम तीन बार पूछताछ भी कर चुकी है। यहां तक की 5 दिसंबर 2021 को एक्ट्रेस को देश के बाहर जाने की कोशिश करने पर मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। ईडी की तरफ से एक्ट्रेस को लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।

 एक्ट्रेस के खिलाफ कई सबूत भी मिले

एक्ट्रेस के खिलाफ कई सबूत भी मिले

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस से उनके और ठग के संबंधों को लेकर कई बार पूछताछ की है। यहां तक की ईडी को एक्ट्रेस के खिलाफ कई सबूत भी मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश ने एक महंगा घोडा भी एक्ट्रेस को गिफ्ट किया था। इसके अलावा कई महंगे आइटम, जैसे बैग, डायमंड गिंर, 2 हीरे की बालियां, दो ब्रेसलेट के साथ कई कीमती गिफ्ट जैकलीन को दिए थे। बताया जाता है कि कई दफा होटलों का खर्चा भी सुकेश ने उठाया था।

5.71 करोड़ के गिफ्ट्स भिजवाए

5.71 करोड़ के गिफ्ट्स भिजवाए

ईडी के अनुसार ठग सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी की रकम से एक्ट्रेस को करीब 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स भिजवाए थे। यहां तक की एक्ट्रेस के परिवार के लोगों को भी पैसे भिजवाए थे। तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक्ट्रेस की कई फोटोज भी सामने आई थी। वहीं खुद ठग सुकेश भी यह दावा कर चुका है कि वो और जैकलीन एक साल रिलेशनशिप में थे। हालांकि एक्ट्रेस ने पूछताछ में रिलेशनशिप से साफ इनकार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+