सलमान-शाहरुख से ऐश्वर्या-कटरीना तक, सेलेब्स के इन डुप्लीकेट्स को देखकर घूम जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल सेलेब्स के हमशक्ल खूब वायरल होते हैं। कईस्टार्स के हमशक्ल तो ऐसे हैं, जो न सिर्फ शक्ल, बल्कि रंग रूप, कद काठी में भी इन सेलेब्स से हूबहू मिलते हैं।
मुंबई, 9 जुलाई: आपने अपने फेमस बॉलीवुड स्टार्स के कई डुप्लीकेट देखे होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आजकल सेलेब्स के हमशक्ल खूब वायरल होते हैं। एक्टर्स के जैसे थोड़े बहुत भी दिखने वाले लोग उनके गानों या फेमस डायलॉग्स पर एक्टिंग कर उनके जैसा दिखने की पूरी कोशिश करते हैं। आज हम आपके लिए सेलेब्स के ऐसे ही हमशक्ल की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर एक बार को तो आपका दिमाग चकरा ही जाएगा। एक बार को इन डुप्लीकेट्स को देखकर आपके लिए इनमें और ओरिजनल में फर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ही तरह एक शख्स दिखता है और उस शख्स का नाम है- नजीम खान। नजीम खान सिर्फ एक्टर की तरह दिखते ही नहीं हैं बल्कि कई दफा बड़े पर्दे पर उन्होंने एक्टर के बॉडी डबल के तौर पर काम तक किया है। फैंस को सलमान खान का ये डुप्लीकेट बेहद पसंद है। एक्टर के हमशक्ल की भूमिका को वे बेहद अच्छी तरह से निभाते भी हैं।

शाहरुख खान
आलिया भट्ट, सलमान खान अमिताभ बच्चन से लेकर कई एक्टर्स के जैसे हूबहू दिखने वाले उनके हमशक्ल खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में एक हमशक्ल बॉलीवुड के किंग खान का भी है, जो हूबहू एक्टर की तरह ही नजर आता है। एक बार को तो आप भी शाहरुख खान के इस हमशक्ल को देखकर भौंचक्के रह जाएंगे। शाहरुख खान का ये हमशक्ल एक्टर के गानों पर रील्स बनाता है। इस शख्स को देखेंगे, तो एक बार को तो दिमाग चकरा ही जाएगा।

ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में अब नाम आता है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय का। एक्ट्रेस की हमशक्ल भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है। मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक हूबहू ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। मानसी नाइक की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

कटरीना कैफ
अलीना राय बीते दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई थीं। अलीना को देखकर एक बार को तो उनमें और कटरीना कैफ में फर्क कर पाना बेहद मुश्किल है। बता दें कि, कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली अलीना वैसे तो पेशे से एक मॉडल हैं। ये सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं इनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। अलीना सबसे पहले टिक टॉक से फेमस हुईं थी, जो कि अब भारत बैन हो चुका है। टिक टॉक के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाई।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा की हमशक्ल जूलिया माइकल्स अमेरिकन सिंगर हैं। जूलिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें अनुष्का शर्मा का हमशक्ल बताया था। एक बार को तस्वीरें देखकर आप भी चौंक जाएंगे। बालों के रंग को छोड़कर शक्ल की बात की जाए, तो सिंगर हूबहू एक्ट्रेस के जैसी ही नजर आती हैं।

कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की भी एक हमशक्ल है, जो बीते दिनों खूब चर्चा में रही थीं। पेशे से डॉक्टर कियारा की इस डुप्लीकेट का नाम ऐश्वर्या है। ऐश्वर्या एक डेंटिस्ट हैं। एक बार को उन्हें देखेंगे, तो आपको उनमें कियारा आडवाणी की झलक जरूर नजर आएगी। ऐश्वर्या ने भी कियारा की तरह दिखने की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं।












Click it and Unblock the Notifications