बीमारी के चलते सामंथा रुथ प्रभु के चेहरे की हुई ऐसी हालत, देखकर डर गए फैंस, फिल्टर लगाकर किया ये काम

Samantha Ruth Prabhu Health Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करवा रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म 'खुशी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में सामंथा के साथ विजय देवराकोंडा नजर आए थे। ऑटो इम्यून डिजीज मायोसिटिस से पीड़‍ित सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में खुलासा किया है कि बीमारी के चलते उनके स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। सामंथा की ये बात सुनने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

सामंथा के स्किन पर हो गए हैं दाग-धब्बे
सामंथा रुथ प्रभु की हालत को लेकर अब उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। वहीं सामंथा ने बताया है कि बीमारी के चलते उनकी स्‍क‍िन खराब होने लगी है और इसका कारण इलाज के दौरान स्‍टेरॉयड के शॉट्स लेना है। सामंथा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि बीमारी के कारण उनकी स्किन पर कई तरग के दाग-धब्बे उभर आए हैं। आपको बता दें कि सामंथा ने इस बात का खुलासा तब किया जब इंस्‍टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक फैन उनकी 'खूबसूरत स्‍किन' की तारीफ कर रहा था। सामंथा ने वीडियो में ही बताया कि उनकी स्‍क‍िन क्‍लीयर नहीं है और वह इस समय फिल्‍टर का इस्‍तेमाल कर रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu

'स्‍टेरॉयड शॉट्स के चलते स्किन खराब हो रही है'
सामंथा रुथ प्रभु अमेरिका के एक रेस्‍तरां में बैठी थीं और वहीं से फैंस के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन ने सामंथा से पूछा कि उनकी स्‍किन इतनी क्‍लीयर कैसे है? इसके जवाब में सामंथा ने कहा- असल में ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। चिन्‍मयी श्रीपदा ने वादा किया है कि वह इसे ठीक करेंगी। वह मेरी स्किन को चमकदार बना देंगी। असल में अपनी बीमारी के कारण मैंने बहुत सारे स्‍टेरॉयड शॉट्स लिए हैं। इस कारण मेरी स्किन पर पिगमेंटेशन हो गया है। ऐसे में मैं फिल्‍टर का इस्तेमाल कर रही हूं।

सामंथा ने कहा- मैं धीरे-धीरे रिकवर कर रही हूं
सामंथा ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर चिन्‍मयी श्रीपदा को भी टैग करते हुए पूछा है- मेरी चमकदार स्किन कहां है? लाइव सेशन में सामंथा ने कहा- मैं अपनी बीमारी के चलते बहुत धैर्यवान और मजबूत हो गई हूं। मेरी इच्छाशक्ति अनंत तक पहुंच गई है। मुझे यकीन है कि मैं जीत जाऊंगी। ईमानदारी और सच्चाई से आगे बढ़ती रहूंगी। सामंथा रुथ प्रभु ने इस इंस्टा लाइव सेशन में अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया। उन्होंने कहा- मैं फिलहाल अपने काम से ब्रेक लेकर अमेरिका में मायोसिटिस का इलाज करवा रही हूं। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। जल्द हीमैं आप सबके बीच लौटूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+