125 किलो वजन के चलते पारस छाबड़ा को सांस लेने में होती थी दिक्कत, कहा- एंग्जाइटी में मेरे साथ ये सब....
Paras Chhabra: पारस छाबड़ा ने बताया- मेरा वजन 125 किलो हो गया था। बढ़ते वजन के चलते मुझे सांस लेने तक में दिक्कत हो रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं मेरा ब्लड प्रेशर भी हाई हो गया था।

Paras Chhabra: टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुके एक्टर पारस छाबड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि हाल ही में उनका माहिरा शर्मा के साथ ब्रेकअप हुआ है। माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की मुलाकात बिग बॉस के घर पर ही हुई थी। उसके बाद से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि इस मामले पर अभी तक दोनों ने मीडिया को कुछ नहीं बताया है। पारस इस समय अपने परिवार के साथ वृंदावन के नए घर का लुफ्त उठा रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में पारस ने बताया है कि एंग्जायटी की समस्या के चलते उनका वजन काफी बढ़ गया है और इस वजह से वह काफी परेशान चल रहे हैं।
पारस ने बताया- मेरा वजन बढ़कर 125 किलो हो गया था
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने बताया- मुझे अपने बढ़ते वजन के कारण कई सारे प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है। हालांकि मैं खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं। पारस ने आगे बताया- कुछ महीने पहले मेरा वजन 125 किलो हो गया था। बढ़ते वजन के चलते मुझे सांस लेने तक में दिक्कत हो रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं मेरा ब्लड प्रेशर भी हाई हो गया था।
'मुझे ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो गई थी'
पारस छाबड़ा ने आगे बताया- हाई ब्लड प्रेशर की वजह से मैं ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर पा रहा था। हालांकि मैंने ट्रेनर की मदद से अपना स्टैमिना बढ़ाया और अब मैं 108 किलो का हो गया हूं। पारस ने आगे कहा- मेरा बढ़ा हुआ वजन दिखाई नहीं दे रहा था क्योंकि मेरी हाईट 6 फीट है लेकिन मैं इसे महसूस कर पा रहा था। मैं हमेशा से 90 किलो के आसपास का ही रहा हूं। एक पंजाबी होने के नाते मैं कभी दुबला पतला नहीं रह पाया। मैं खाने का बहुत शौकीन हूं और हमेशा कुछ न कुछ खाना मुझे पसंद है।
'मैं जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करूंगा'
पारस छावड़ा ने इंटरव्यू में कहा- मैं खुद पर मेहनत कर रहा हूं और जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करुंगा। मेरे पास कुछ ऑफर्स हैं, जिसमें तीन तो टीवी शोज के हैं और दो वेब सीरीज के। लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा एक्साइटिंग ऑफर किसी शो को होस्ट करना है। मैंने इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए दुआ कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications